एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Encounter: नौपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, 1 लोकल को भी लगी गोली

Nowpora Encounter: जम्मू-कश्मीर के सोरोर इलाके के नौपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ में फारुक अहमद नाम का एक नागरिक घायल हुआ है.

Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस (कश्मीर क्षेत्र) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'सोपोर जिला पुलिस के क्षेत्र में चेक मोहल्ला नौपोरा में मुठभेड़ शुरू हुई.' अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान मुठभेड़ स्थल के पास एक नागरिक घायल हो गया. उन्होंने बताया कि फारूक अहमद नाम के नागरिक को अस्पताल ले जाया गया है और अभियान अभी जारी है. 

वहीं, न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि विशिष्ट सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले में सोपोर के नौपोरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. एक अधिकारी ने कहा, जब सुरक्षा बलों ने छिपे हुए आतंकवादियों को घेर लिया तो उन्होंने सुऱक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई जो अभी जारी है. इस बीच बांदीपोरा इलाके के जंगल के इलाके में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने का अभियान अब भी जारी है. इस इलाके में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी जिसमें दो जवान घायल हो गये थे.

आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान

इसके दूसरी तरफ, जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में चार आतंकवादियों की संपत्तियां गुरुवार को कुर्क कर ली गयीं जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से अपना काम कर रहे थे.  एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान में रहकर काम कर रहे इन वांछित स्थानीय आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने फरार/वांछित आतंकवादियों के विरूद्ध एक विशेष अभियान चलाया है और उसी के तहत उसने हाई कोर्ट की ओर से भगोड़ा घोषित इन चारों आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क की हैं.

उन्होंने कहा कि ये लोग पाकिस्तान या पीओके चले गये थे और वे फिलहाल वहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘तब से वे लगातार जम्मू कश्मीर के हंदवारा एवं अन्य क्षेत्रों आतंकवादियों से अपने हिसाब से आतंकी गतिविधियां कराने तथा आतंकवाद को पुनस्र्थापित करने एवं उसे फैलाने में लगे हैं.’’

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: जम्मू कश्मीर में वोटिंग से पहले आतंकियों पर शिकंजा! 4 की संपत्ति कुर्क, अपराधियों के लिए बना प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप का क्या है प्लान?
भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप का क्या है प्लान?
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget