एक्सप्लोरर

सोनाली फोगाट को जबरदस्ती दी गई ड्रग्स, CBI ने पीए समेत 2 लोगों को चार्जशीट में बनाया आरोपी

CBI ने सोनाली फोगाट मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए सांगवान और सुखविंदर सिंह से कोलवाले जेल में पूछताछ की. सीबीआई ने गोवा पुलिस के दस्तावेजों की भी जांच की है, जो 500 से अधिक पृष्ठों का है.

Sonali Phogat Murder Case: सीबीआई (CBI) ने सोनाली फोगाट मर्डर केस में चार्जशीट दायर कर दी है. गोवा के कर्लिज बार में संदिग्ध हालात में सोनाली की मौत हुई थी. सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर जबरन ड्रग्स देकर हत्या करने का आरोप लगा है. सोनाली के कत्ल के आरोप में दोनों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था. अब सीबीआई ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. यह जानकारी सीबीआई के सूत्रों ने दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, मापुसा में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया है.

ब्यूरो ने मामले में गिरफ्तार किए गए सांगवान और सुखविंदर सिंह से कोलवाले जेल में पूछताछ की. सीबीआई ने गोवा पुलिस के दस्तावेजों की भी जांच की है, जो 500 से अधिक पृष्ठों का है. इसमें गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. सीबीआई ने कर्ली के अपराध स्थल को भी फिर से रिक्रिएट किया, जहां फोगाट को कथित तौर पर ड्रग्स दिया गया था. 

सीएम खट्टर और खाप महापंचायत ने की थी CBI जांच की मांग

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के अनुरोध और खाप महापंचायत की मांग के बाद राज्य सरकार ने फोगाट हत्या मामले को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया था. सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी. यशोधरा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था.

गोवा पुलिस के हाथ नहीं लगा कुछ खास

गोवा पुलिस, जो 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत के बाद से हत्या के मामले की जांच कर रही थी, उसे कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला और न ही वे 'हत्या' के किसी मकसद पर पहुंची. शुरुआत में गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

गोवा पुलिस ने पहले कहा था कि सोनाली फोगाट को अंजुना समुद्र तट पर प्रसिद्ध रेस्तरां-सह-नाइट क्लब कर्लीज़ में आरोपियों ने मेथामफेटामाइन ड्रग्स (मेथ) पीने के लिए मजबूर किया था. इस महीने की शुरुआत में, कर्लीज़ रेस्तरां के मालिक एडविन न्यून्स को तेलंगाना पुलिस ने ड्रग मामले में गोवा के अंजुना से गिरफ्तार किया था. नून्स इस सितंबर में सोनाली फोगट की मौत के बाद गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में शामिल थे. बाद में वह जमानत पर छूट गए थे.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: आफताब ने जज से कहा- जो कुछ हुआ वो था Heat of the Moment, पुलिस को सब बता दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget