एक्सप्लोरर

Smuggling Case: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए जीजा साले ने भारत में कराई नशे की डिलिवरी, हैरान कर रही खबर

Heroin Smuggling From Pakistan: आरोपी अंग्रेज सिंह उर्फ गग्गी ने खुलासा किया कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाई थी.

Heroin Smuggling: पंजाब के जलालाबाद में पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की होम डिलीवरी का मामला सामने आया है.  आरोपी तस्कर इतने शातिर थे कि उन्होंने अपने घर की लोकेशन भेजी और पाकिस्तान से आया ड्रोन सीधा उनके घर के बाहर हेरोइन फेंककर वापस लौट गया. हालांकि वो बीएसएफ और पुलिस की नजरों से नहीं बच सका और सुरक्षा बलों ने न सिर्फ हेरोइन बरामद की बल्कि आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया.

इस बात की जानकारी जलालाबाद के डीएसपी दफ्तर में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी. डीएसपी ए आर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि 22-23 अप्रैल रात को भारत-पाक सरहद के नजदीक ढाणी नत्था सिंह में उक्त आरोपियों ने अपने घर के पास ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाई है, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस और बीएसएफ ने पुल नहर ढाणी नत्था सिंह के नजदीक नाकाबंदी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को शक के आधार पर रोका और तलाशी के दौरान उनसे 500 ग्राम हैरोइन और चोरी का मोटरसाइकिल बरामद हुई.

जीजा साले ने मिलकर मगंवाई पाकिस्तान से हेरोइन

आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा नंबर 33 दर्ज किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू सिंह उर्फ सोनी पुत्र जीत सिंह, अंग्रेज सिंह उर्फ गग्गी पुत्र जोगिंदर सिंह वासी नूरशाह उर्फ वल्लेशाह उताड़ और गुरबंट सिंह उर्फ बंटी पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई जो ढाणी नत्था सिंह दाखली ढंडी कदीम के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी अंग्रेज सिंह ढाणी नत्था सिंह में विवाहित है, जिसने अपने साले गुरबंट सिंह के साथ मिलकर ये खेप पाकिस्तान से मंगवाई थी.

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर खेत से 520 ग्राम हैरोइन का एक और पैकेट बरामद किया. जो ड्रोन ने फेंका गया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा नंबर 36 दर्ज कर दिया. पुलिस ने कुल 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.

पुलिस ने क्या कहा?

मामले पर जलालाबाद के डीएसपी एआर शर्मा ने कहा, “आरोपी अंग्रेज सिंह उर्फ गग्गी ने खुलासा किया कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाई थी. 1 किलो हेरोइन ट्रांसफर करने के बदले उन्हें डेढ़ लाख रुपए मिलते हैं और लालच में इन लोगों ने पहली बार यह हेरोइन की खेप मंगवाई गई थी और वह पकड़े गए.”

[सुनील नागपाल के इनपुट के साथ]

ये भी पढ़ें: Punjab Ex-Cop Jagdeep Singh: अमेरिका गॉट टैलेंट का पूर्व प्रतियोगी जिसके नाम दर्ज है दुनिया के सबसे लंबे सिख होने का रिकॉर्ड उसे क्यों किया गया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget