एक्सप्लोरर

Smriti Irani On Mamata Banerjee: 'बंगाल में कब तक चढ़ेगी हिंदुओं की बलि', स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी से पूछा

Smriti Irani On Sandeshkhali Violence: स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि बंगाल में TMC के लोग महिलाओं को घरों से उठाकर ले जाते हैं और पुलिस कोई मदद नहीं करती. उन्होंने ममता बनर्जी से सवाल किया है.

Smriti Irani On West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में जारी तनावपूर्ण माहौल को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता ईरानी ने पूछा है कि आखिर कब तक हिंदुओं की बलि बंगाल में चढ़ती रहेगी? स्मृति ईरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंदुओं के नरसंहार के लिए जानी जाती हैं.

ईरानी ने कहा कि महिलाओं ने बताया है कि टीएमसी के लोग अधिकतर हिंदू परिवार की महिलाओं को टारगेट करते हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल की महिलाओं ने उन्हें वीडियो भेजकर बांग्ला भाषा में बताया है कि किस तरह से उन्हें TMC के लोग उठाकर ले जाते हैं और जब तक मर्जी जबरदस्ती करते हैं.

'गुंडे करते हैं महिलाओं का अपहरण'
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडे लड़कियों का अपहरण कर रहे हैं. पुलिस उन्हें (TMC के लोगों को) संरक्षण देती है. ईरानी ने पूछा कि ममता बनर्जी टीएमसी कार्यकर्ताओं को यह इजाजत कैसे दे रही हैं कि वे घर-घर जाकर गुंडागर्दी कर रहे हैं.

स्मृति ईरानी ने दावा किया कि संदेशखाली की महिलाओं ने बंगाल में उनके पास वीडियो भेजा है. ये वीडियो बांग्ला भाषा में है जो पूरे देश को समझ में नहीं आएगा. इसमें महिलाओं ने बताया है कि रात के अंधेरे में तृणमूल कांग्रेस के लोग उन्हें उठा कर ले जाते हैं और दुष्कर्म करते हैं. पुलिस से कोई मदद नहीं मिलती. उल्टे अपराधियों को पुलिस की सुरक्षा मिलती है. 

क्या है मामला?
बता दें कि इस साल की शुरुआत में ईडी की टीम संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के यहां छापेमारी के लिए पहुंची थी. तब शेख के समर्थकों ने ईडी की टीम पर हमला बोला था. अब पिछले बुधवार से बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरीं महिलाओं ने शाहजहां और अन्य स्थानीय तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आगजनी भी की, जिसके बाद शुक्रवार से पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू है. सोमवार (12 फरवरी) को राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया है.

ये भी पढ़ें: फ्लोर टेस्ट में CM नीतीश पास, 'खेल' के खिलाड़ी तेजस्वी फेल, JDU के ये एक विधायक नहीं पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget