एक्सप्लोरर

Sikkim Floods: सिक्किम में बाढ़ से तबाही, 25000 लोग प्रभावित, 1200 घर बहे, अब तक 41 की मौत

Sikkim Floods Update: जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता में तैरते मोर्टार को छूने से दो लोगों की मौत हो गई. सिंगताम के पास बुरदांग में घटना स्थल पर सेना के वाहनों और दुकानों को खोदकर निकाला जा रहा है.

Sikkim Floods Update: सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है. लगभग 1200 घर बह गए. जबकि 15 सेना के जवानों समेत 103 लोगों की तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल आपदा के तीसरे दिन मलबे और कीचड़ में फंसे लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं. इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 25 हजार लोग प्रभावित हुए हैं.

वहीं, इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री पीएस तमांग के हवाले से बताया है कि सिक्किम में अब तक 19 शव बरामद किए गए हैं. इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि 22 शव उत्तरी बंगाल के निचले जिलों में पाए गए. उन्होंने ये भी बताया कि 26 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और लगभग 1500 लोग राहत शिविरों में हैं.  

सेना के 15 जवानों की भी तलाश जारी

सिक्किम में आई बाढ़ की चपेट में भारतीय सेना के जवान भी आए हैं. तीस्ता बैराज के निचले हिस्से में लापता सेना के 15 जवानों की तलाश की जा रही है. उनके सात साथियों के शव हाल ही में बरामद हुए थे. सिंगताम के पास बुरदांग में घटना स्थल पर सेना के वाहनों और दुकानों को खोदकर निकाला जा रहा है. सर्च ऑपरेशन में सहायता के लिए सेना से संबंधित एक संगठन तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू (टीएमआर) की अतिरिक्त टीमें, खोजी कुत्तों और विशेष राडार को सेवा में लगाया गया है.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता में तैरते मोर्टार को छूने से दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए. इसके बाद पुलिस, सेना और प्रशासन ने बयान जारी करके लोगों से किसी विस्फोटक या फिर सेना के हार्डवेयर के पास जाने और हाथ लगाने से मना किया है. साथ ही इस तरह की कोई सामग्री दिखाई देती है तो इसके बारे में नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करने के लिए भी कहा है.

केंद्र सरकार ने राहत कोष को दी मंजूरी

इन सब के अलावा केंद्र सरकार ने सिक्किम को राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से 44.80 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि को जारी करने की मंजूरी दे दी है. साथ ही राज्य में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय टीम का गठन भी किया गया है. बाढ़ में हुए नुकसान का आंकलन करने और सड़क संपर्क बहाल करने की योजना बनाने के लिए एजेंसियां सर्वे भी कर रही हैं. सिंगतम और बुरदांग के बीच सड़क संपर्क बहाल भी किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget