एक्सप्लोरर

नवरात्र के लिए मां वैष्णो देवी दरबार की खास सजावट, सुरक्षा के साथ कोरोना से बचाव के भी पुख्ता इंतजाम

नवरात्रों के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शनों का अपना ही महत्व है. ऐसे में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए इन नवरात्रों में कटरा पहुंचते हैं.

जम्मू: इस साल नवरात्रों में माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए प्रदेश और देश के अन्य राज्यों से भक्तों के कटरा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. देशभर के लोग कोरोना संक्रमण को भूलकर इन नवरात्रों में माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटरा पहुंच रहे हैं हालांकि कटरा पहुंच रहे इन लोगों के लिए इस बार यात्रा में कुछ बदलाव किए गए हैं. नवरात्रों में दूसरे राज्यों से माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे भक्तों के लिए करोना नेगेटिव टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है.

जम्मू कश्मीर के जो लोग माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं उनकी करोना टेस्टिंग कटरा में ही की जाएगी. इसके साथ ही यात्रियों को यात्रा के दौरान मास्क पहनना और सैनिटाइजर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.

कोरोना टेस्ट अनिवार्य नवरात्रों के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शनों का अपना ही महत्व है. ऐसे में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए इन नवरात्रों में कटरा पहुंचते हैं. लेकिन, प्रदेश में लगातार फैलने करोना के मामलों और इसके संक्रमण को रोकने के लिए इस बार श्री माता वैष्णो देवी साइन बोर्ड ने कुछ विशेष प्रबंध किए हैं. कटरा में जिस जगह से यात्रा शुरू होती है वहां पर पहुंच रहे हर उस श्रद्धालुओं की कोरोना जांच होती है जिसने अपना करोना टेस्ट नहीं करवाया है. इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही भक्तों को श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की अनुमति दी जाती है.

इसके साथ ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा से भवन तक के 14 किलोमीटर के ट्रैक पर जगह-जगह मेडिकल टीमें, सैनिटेशन पॉइंट और थर्मल इमेजर लगाए हैं ताकि यात्रियों से कोरोना को दूर रखा जाए.

श्रद्धालु श्राइन बोर्ड के इंतजामों से काफी खुश जम्मू कश्मीर और बाहरी राज्यों से जो भी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा पहुंच रहे हैं वह वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के इंतजामों से काफी खुश दिखे. यात्रियों का दावा है कि नवरात्रों में माता के दर्शनों की अपनी ही महिमा है और ऐसे में उन्हें करोना से बचने के लिए जो भी प्रोटोकॉल सुझाए जाएंगे वह उन पर अमल करेंगे.

यात्रियों का कहना है कि उन्हें यात्रा के दौरान मास्क पहनने की हिदायत लगातार दी जा रही है. यात्रियों से करोना को दूर रखने के लिए श्री माता वैष्णो देवी साइन बोर्ड ने भी व्यापक कदम उठाए है. बोर्ड का दावा है कि कटरा से भवन तक जगह-जगह बोर्ड के कर्मचारी सैनिटाइजेशन के काम में लगे हैं और जिस भी जगह पर यात्रियों के रुकने या ठहरने की व्यवस्था की गई है वहां पर 24 घंटे सैनिटाइजेशन प्रक्रिया चलाई जा रही है.

घोड़े और पिट्ठू पर लगी रोक हटी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने घोड़े और पिट्ठू के चलने पर से भी रोक हटा दी है. जो भी घोड़ा या पिट्ठू यात्रियों को लेकर भवन के लिए रवाना हो रहा है उनकी करुणा टेस्टिंग भी कटरा में ही की जा रही है. इसके साथ ही कटरा से भवन तक जिन भी स्थानों पर यात्री ठहरते हैं उन कमरों में सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में नवरात्रों के दौरान कटरा से भवन तक की सजावट का काम भी लगभग पूरा कर लिया है. कटरा से भवन तक यात्रियों को एक अलग अनुभव देने के लिए पूरे रास्ते और भवन को फूलों से सजाया जा रहा है. यह फूल न केवल भारत से बल्की कनाडा और अमेरिका से भी यहां मंगवाए गए हैं ताकि नवरात्रों के दौरान जो भी यात्री माता के दर्शनों के लिए पहुंचे उसे यात्रा के साथ आप एक अलग अनुभव हैं. वहीं इस बार नवरात्र में श्री माता वैष्णो देवी साइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए एक मोबाइल ऐप की भी शुरुआत की है जिसमें यात्री अपनी यात्रा संबंधित जानकारियों के साथ साथ माता की आरती को भी लाइव देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि पर धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट, वैष्णो देवी मंदिर में सुरक्षा चाक चौबंद Jammu: कटरा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम,वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर ड्रोन से नजर,आतंकी हमले का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
8 की गिरफ्तारी, 20 दिनों तक FIR का इंतजार और एक सवाल…, शक की सुई चंपत राय पर ही क्यों अटकी?
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
पीएम मोदी ने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन से की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर चर्चा
'संतान महिला देती है, पुरुष सिर्फ सहयोगी..', IVF की मंजूरी देते हुए कोलकाता HC ने सुनाया अहम फैसला
'संतान महिला देती है, पुरुष सिर्फ सहयोगी..', IVF की मंजूरी देते हुए कोलकाता HC ने सुनाया अहम फैसला
1994 बैच के सीनियर IPS अमित कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए नए SPG चीफ
1994 बैच के सीनियर IPS अमित कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए नए SPG चीफ

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget