एक्सप्लोरर

Exclusive: एबीपी न्यूज के हाथ लगी आरोपी आफताब की इंटेरोगेशन रिपोर्ट, अब दिल्ली पुलिस के सामने ये है सबसे बड़ा चैलेंज

Shraddha Murder Case: पुलिस आफताब को सजा दिलाने के लिए पुख्ता सबूत जुटाने में लगी हुई है. पुलिस अगर श्रद्धा को मृत साबित नहीं कर पाती है तो, ऐसे में आफताब को सजा दिलाना इतना आसान नहीं होगा. 

Shraddha Walker Murder Case: दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस पर एक और नया खुलासा हुआ है. एबीपी न्यूज के हाथ आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawal) की इंटेरोगेशन रिपोर्ट (IR) हाथ लगी है. आफताब ने जांच अधिकारी को बताया कि दोनों 2019 से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे. वो मुंबई के रहने वाले है और 2019 से साथ थे. उसका और श्रद्धा का बहुत ज्यादा झगड़ा होता था. मार्च, अप्रैल के महीने में वो हिल स्टेशन भी गए थे, इसी के बाद दोनों ने दिल्ली शिफ्ट होने का फैसला किया.

आफताब ने बताया, वारदात के दिन उसने श्रद्धा का गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके बॉडी पार्ट्स कुछ समय तक डिस्पोज ऑफ किए. इंटेरोगेशन रिपोर्ट (IR) में आफताब ने ये कबूलनामा दिया है. पुलिस आईपीसी 302, 201 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है. अब पुलिस की जांच इस दिशा में भी है कि क्या हत्या की प्लानिंग उसने पहले ही तो नहीं की थी? क्या हिल स्टेशन ले जाने का मकसद श्रद्धा का कत्ल करना था?

कोर्ट ने बढ़ाई आफताब की रिमांड

श्रद्धा की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को सोमवार (22 नवंबर) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया गया था. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट आफताब की पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की. कोर्ट ने पुलिस की मांग पर आरोपी आफताब रिमांड को चार दिन बढ़ा दिया था. अभी फिलहाल आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट होना है. 

दिल्ली पुलिस के सामने सबसे बड़ा चैलेंज

दरअसल, इस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस अभी तक केवल आरोपी आफताब के कबूलनामे के आधार पर ही जांच कर रही है. पुलिस को अभी तक श्रद्धा के कई बॉडी पार्टस् नहीं मिले हैं, जिससे की साबित हो सके कि श्रद्धा अब जिंदा नहीं है. पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रद्धा को मृत साबित करना है. पुलिस आफताब को सजा दिलाने के लिए पुख्ता सबूत जुटाने में लगी हुई है. पुलिस अगर श्रद्धा को मृत साबित नहीं कर पाती है तो, ऐसे में आफताब को सजा दिलाना इतना आसान नहीं होगा. 

दिल्ली पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में श्रद्धा के बॉडी पार्टस् को ढूंढने में लगी हुई है. हांलाकि, पुलिस ने महरौली के जंगलों से मिले कुछ शरीर के हिस्सों की जांच कराई है, चूंकि मामला छह महीने पुरान होने के कारण पुलिस के लिए ये साबित करना बहुत मुश्किल होने वाला है कि जंगल से मिले शरीर के टुकड़े श्रद्धा के ही हैं.

इसे भी पढ़ेंः-

Measles: तीन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं बच्चों में खसरे के मामले; रांची, अहमदाबाद और मलप्पुरम में हाई लेवल केंद्रीय टीम तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Embed widget