एक्सप्लोरर

'आफताब ने किया श्रद्धा का ब्रेनवॉश', पिता का छलका दर्द, बोले- अपनी बेटी के हत्यारे को कुछ नहीं कह सका

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के पिता विकास वॉकर दिल्ली पुलिस और आफताब के साथ बेटी के शव के कटे हुए हिस्सों की तलाश में भी गए थे.

Vikas Walker On Shraddha Murder Case: श्रद्धा वॉकर हत्या मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस मामले को लेकर अभी जांच जारी है. इस बीच श्रद्धा के पिता विकास वॉकर का इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की हत्या को लेकर कई बातें बताई. उन्होंने कहा कि आफताब ने पूरी प्लानिंग के साथ से उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया था. उन्होंने यह भी बताया कि आफताब की नजर उनकी प्रॉपर्टी पर भी थी. 

आजतक से बात करते हुए विकास वॉकर ने बताया कि आफताब से मिलने के बाद से ही उनकी बेटी का व्यवहार बदल गया था. वह आफताब की बातों में इतना उलझ गई थी कि जब भी परिवार वालों से बात करती थी तो बुरी बातें करती थी. उन्होंने कहा कि पहले से पता चल गया था कि वह बेटी को परिवार के खिलाफ भड़का रहा था.

'आफताब को दी जाए फांसी की सजा'

विकास वॉकर ने कहा कि जब श्रद्धा घर छोड़कर उसके (आफताब) साथ रहने लगी तो उसे अपने मनचाहे तरीके से व्यवहार करने की पूरी आजादी मिल गई थी. यही कारण था कि उसने श्रद्धा के साथ मारपीट भी की. श्रद्धा के पिता ने बताया कि उन्हें श्रद्धा के एक दोस्त ने बताया कि वह उसके साथ मारपीट करता था. साथ ही उन्होंने मांग की है कि आफताब को सख्त से सख्त सजा मिले. वह अपनी बेटी के लिए न्याय का इंतजार कर रहे हैं. वह चाहते हैं कि आफताब को फांसी की सजा दी जाए ताकि ऐसे अपराधियों में डर पैदा हो सके. 

'धर्म के एंगल से भी होनी चाहिए जांच'

यह पूछे जाने पर कि क्या वह मानते हैं कि श्रद्धा का ब्रेनवॉश करने के पीछे धर्म एक कारण था. इसके जवाब में श्रद्धा के पिता ने कहा कि हां, वह इस बात से पूरी तरह से सहमत हैं. जिस तरह उसने परिवार के खिलाफ हमारी बेटी का ब्रेनवॉश किया था उससे यह साफ है कि यह उसकी प्लानिंग थी और वह चाहते हैं कि इस मामले में धर्म के एंगल से भी पूरी जांच की जाए. उन्होंने बताया कि जब उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला था तो वह आफताब के बारे में जानना चाहते थे, लेकिन उनकी बेटी परिवार के ही खिलाफ चली गई थी. 

विकास वॉकर दिल्ली पुलिस और आफताब के साथ श्रद्धा के शव के कटे हुए हिस्सों की तलाश में भी गए थे. आफताब से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर उनकी आंखों से आंसू छलक आए. उन्होंने कहा, ''मैं कुछ नहीं कह सका. कोई इतना दरिंदा कैसे हो सकता है. उसने मेरी बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए.'' 

ये भी पढ़ें: 

Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब के फ्लैट से मिले ब्लड सैंपल श्रद्धा के, फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो सरकार को क्यों नहीं? राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा
'पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो...', राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget