एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब के फ्लैट से मिले ब्लड सैंपल श्रद्धा के, फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा

Shraddha Murder Case: सीएफएसएल की ताजा रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि बाथरूम, किचन और बेड के नीचे टाइल्स से जो खून के धब्बे मिले थे, वह श्रद्धा वॉकर (Shradhha Walkar) का ही ब्लड था.

Shraddha Murder Case Update: श्रद्धा मर्डर केस की जांच जारी है. इस बीच फोरेंसिक रिपोर्ट (Forensic Report) में खुलासा हुआ है कि आरोपी आफताब पूनावाला (Aaftab Poonawala) के फ्लैट से मिले ब्लड सैंपल श्रद्धा के ही हैं. सेंट्रल फोरेंसिक लेबोरेटरी की एक रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि अक्टूबर में आफताब पूनावाला के दक्षिणी दिल्ली स्थित फ्लैट से मिले ब्लड के निशान उसकी प्रेमिका श्रद्धा वॉकर के थे. आफताब पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को 35 टुकड़ों में काटने का आरोप है. 

फोरेंसिक लेबोरेटरी (Forensic Laboratory) की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा वॉकर के पिता से लिए गए ब्लड के नमूने (Blood Samples) और फ्लैट से लिए सैंपल मेल खाते हैं.

फ्लैट से मिले ब्लड सैंपल श्रद्धा के

ब्लड सैंपल श्रद्धा के पिता के ब्लड नमूने से मैच करना पुलिस के इस दावे को स्थापित करता है कि कथित अपराध को छतरपुर में किराए के फ्लैट में अंजाम दिया गया था, जहां श्रद्धा और आफताब दोनों साथ रहते थे. 15 दिसंबर को पुलिस ने कहा था कि दक्षिणी दिल्ली के जंगल में मिली हड्डियों से प्राप्त डीएनए वॉकर के पिता के डीएनए से मेल खाता है, जिससे 27 वर्षीय युवती श्रद्धा की मौत की पुष्टि होती है.

18 मई को हुई थी श्रद्धा वॉकर की हत्या

बताया जाता है कि सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने घर की काफी सफाई की थी लेकिन फोरेंसिक एक्सपर्ट ने खून के धब्बे खोदकर निकाले थे.
सीएफएसएल की ताजा रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि बाथरूम, किचन और बेड के नीचे टाइल्स से जो खून के धब्बे मिले थे, वह श्रद्धा वॉकर का ही खून था. पुलिस का दावा है कि आरोपी पूनावाला ने गुस्से में आकर 18 मई को श्रद्धा वॉकर की हत्या कर दी थी और फिर शव के टुकड़े कर दिए थे. आरोपी ने शव के टुकड़ों को दक्षिणी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था. 

आरोपी ने जमानत याचिका वापस ली

श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) के आरोपी आफताब पूनावाला ने अपनी जमानत याचिका साकेत कोर्ट से वापस ले ली है. आफताब के वकील ने यह जानकारी दी है. वहीं, दिल्ली पुलिस की तरफ से आरोपी आफताब की व्हॉट्सऐप चैट और कॉल डिटेल निकाली गई है. पुलिस अब आफताब के वॉयस सैंपल लेकर केस की जांच में इसका इस्तेमाल करना चाहती है, जिसे लेकर कोर्ट में याचिका दी गई है.

ये भी पढ़ें:

Kanhaiya Lal Case: NIA ने दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत 11 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget