एक्सप्लोरर

कांग्रेस में सियासी तूफान! शशि थरूर ने किसे कहा अज्ञानी, क्या BJP में जाना हो गया तय?

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने एक हालिया पॉडकास्ट में कहा है कि अगर कांग्रेस को उनकी जरूरत नहीं है तो उनके पास अन्य विकल्प भी हैं. थरूर पिछले कुछ दिनों से लगातार पार्टी लाइन के उलट बयान दे रहे हैं.

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर के पिछले दिनों के कुछ बयान देखें तो यह साफ हो जाता है कि उनके और पार्टी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. केरल में लेफ्ट सरकार और पीएम मोदी की तारीफ से लेकर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट और हालिया इंटरव्यू में जो कुछ भी उन्होंने बोला, वह कुछ हद तक बगावती तेवर जैसा नजर आ रहा है. ऐसे में लग रहा है कि एक के बाद एक अपने बड़े नेता खो रही कांग्रेस को शायद जल्द ही एक और बड़ा झटका लग जाए.

दरअसल, एक लंबे अरसे से शशि थरूर कांग्रेस पार्टी में हाशिए पर नजर आए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हो या किसी मुद्दे पर स्टैंड हो, शशि थरूर ऐसे कई मौकों पर कांग्रेस में अलग-थलग पड़े दिखाई दिए हैं. अब लग रहा है कि वह आर-पार लड़ाई के मूड में हैं.

पीएम मोदी और एलडीएफ सरकार की तारीफ
शशि थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा और डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को लेकर कांग्रेस पार्टी से अलग विचार रखे थे. उन्होंने कहा था, 'प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ यात्रा के कुछ महत्वपूर्ण परिणामों में मैंने पाया कि भारतीय लोगों के दृष्टिकोण से इसमें कुछ अच्छी बातें हैं.' इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में केरल की एलडीएफ सरकार की कुछ नीतियों की भी तारीफ की थी. कांग्रेस उनके इन बयानों से असहज थी और पार्टी ने इन बयानों को थरूर की निजी राय बताया था.

राहुल गांधी से मुलाकात
इसके बाद यह भी सामने आया कि थरूर ने राहुल गांधी से अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की थी. थरूर ने यह भी शिकायत की थी कि संसद में अहम मुद्दों पर पार्टी के भीतर उनकी अनदेखी की जा रही है, लेकिन राहुल गांधी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. 

अब ये तीन बयान देखें..

शशि थरूर ने शनिवार (22 फरवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, 'जहां अज्ञान ही सुख है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है' थॉमस ग्रे की लिखी इस पंक्ति के जरिए शशि थरूर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते नजर आए.

रविवार (23 फरवरी) को इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में भी उनका बयान चौंकाने वाला रहा. इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक मलयाली पोडकास्ट में बातचीत के दौरान थरूर ने केरल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कहा, 'कई ऑर्गनाइजेशन के सर्वे में यह साफ हुआ है कि केरल में नेतृत्व संभालने के लिए मैं दूसरों से आगे हूं. अगर कांग्रेस मेरा इस्तेमाल करना चाहती है, तो मैं तैयार हूं. अगर उन्हें मेरी जरूरत नहीं, तो मेरे पास करने के लिए अपने काम भी हैं. आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है. मेरे पास किताबें, भाषण और दुनिया भर से निमंत्रण हैं.'

23 फरवरी को ही जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके और पार्टी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है तो उन्होंने इस बात को खारिज नहीं किया. उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. थरूर के इस जवाब ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया.

आगे क्या होगा?
शशि थरूर फिलहाल कांग्रेस पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने से नाराज हैं, वहीं कांग्रेस उनके बयानों के कारण असहज महसूस कर रही है. कांग्रेस पार्टी अगर थरूर को कोई बड़ी भूमिका दे देती है तो यह आपसी संघर्ष यहीं खत्म हो सकता है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो संभव है कि थरूर अपना रास्ता कांग्रेस से अलग कर लें.

यह भी पढ़ें...

Plane Hijack Rumour: एयर इंडिया फ्लाइट से क्यों मिला हाईजैक का सिग्नल? खुल गया राज; जानें क्या हुआ था 27 जनवरी की रात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget