एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: शरद पवार का एक्शन, इस नेता को NCP की कार्यकारी समिति से हटाया

Sharad Pawar News: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बड़ा एक्शन लिया है, उन्होंने अनुशासनहीनता के चलते पार्टी के नेता को कार्यकारी समिति से निकाला है.

Sharad Pawar Action: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने मंगलवार (8 अगस्त) को पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक थॉमस के थॉमस (Thomas K Thomas) को अपनी कार्यकारी समिति से हटा दिया. पवार ने गंभीर अनुशासनहीनता का हवाला देते गुए यह बड़ा एक्शन लिया है. 

थॉमस केरल विधानसभा में कुट्टनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. एनसीपी केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का हिस्सा है. एनसीपी ने पार्टी के विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई तब की है जब एक दिन पहले थॉमस ने अपनी ही पार्टी के कुछ सदस्यों से कथित तौर पर जान का खतरा होने को लेकर राज्य के पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी.  

शरद पवार ने थॉमस को लिखा खत

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष पीसी चाको ने थॉमस के आरोपों को खारिज करते हुए इसे मूर्खतापूर्ण करार दिया था. वहीं, पवार ने थॉमस को भेजे एक खत में लिखा है कि उनकी तरफ से अखिल भारतीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के अधिकार की खुलकर अवहेलना करने और पार्टी के सदस्यों के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना आरोप लगाने से लोकतांत्रिक मोर्चा में पार्टी की छवि खराब हो रही है. 

पत्र में आगे शरद पवार ने कहा, "पार्टी में अपने पद का दुरुपयोग कर झूठी शिकायतें दर्ज कराने से जनता के बीच अच्छा संकेत नहीं जा रहा है. आपकी ओर से की जा रही गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए, मैं आपको राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी समिति से हटाता हूं." 

क्या था विधायक थॉमस का बयान

एनसीपी विधायक थॉमस ने सोमवार (7 अगस्त) को कहा था कि उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख के सामने शिकायत दर्ज कराई है कि पार्टी के कुछ सदस्य उन्हें मारने की योजना बना रहे हैं, ताकि अलपुझा के कुट्टनाड सीट पर उपचुनाव कराए जा सकें, जिसका वह विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

No Confidence Motion: 'ये क्यों माफी मांगेंगे, मोदी तो बहुत छोटी जात है...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget