एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के नतीजों से शरद पवार को केंद्र में भी सत्ता परिवर्तन की उम्मीद, बीजेपी को बताया 'आपदा'

एनसीपी चीफ शरद पवार ने अरविंद केजरीवाल के काम की तारीफ करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी है. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए उसे आपदा बताया है.

मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार को दिल्ली चुनाव के नतीजों से केंद्र में भी सत्ता परिवर्तन की उम्मीद नजर आ रही है. पवार के मुताबिक इसके लिए सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ आने की जरूरत है. उनके मुताबिक बीजेपी देश के लिए एक आपदा है.

पुणे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवार ने कहा, "दिल्ली चुनाव के नतीजों से आश्चर्य नहीं हुआ है. दिल्ली में हर कोई अरविंद केजरीवाल का ही नाम ले रहा था. केजरवाल ने दिल्ली वालों को बिजली, पानी उपलब्ध करवाया और शिक्षा व्यवस्था सुधारी है. देश में हर जगह मोदी राज है लेकिन दिल्ली वालों को पिछला विकल्प अच्छा लगा इसलिए उन्होंने केजरीवाल को चुना. धार्मिक कटुता लोगों को मंजूर नहीं है. शाहीन बाग में जो हो रहा था उससे बीजेपी की पराजय तय थी."

बीजेपी पर निशाना साधते हुए पवार ने कहा, "ये पार्टी देश पर एक आपदा है. संसद में मोदी-शाह की चर्चा सुनता हूं तो लगता है कि देश में दहशत का वातावरण है. दिल्ली का नतीजा सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा. दूसरे राज्यों में भी ऐसे नतीजे देखने मिल सकते हैं. अब सभी पार्टियों को एक साथ आकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर काम करना चाहिए. इसकी प्रकिया चल रही है जिसमें मैं भी शामिल हूं."

वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी दिल्ली चुनाव में जीत मिलने पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. उन्होंने कहा, "दिल्ली की जीत पर मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं. दिल्ली के लोगों ने बता दिया कि देश जन की बात से चलेगा ना कि मन की बात से." उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "हम  देश प्रेमी और हमारा विरोध करने वाले देशद्रोही ऐसा मानने वाले कुछ लोगों का भ्रम दिल्ली के मतदाताओं ने आज तोड़ दिया."

ये भी पढ़ें

दिल्ली में बीजेपी की धार्मिक ध्रुवीकरण वाली राजनीति हुई फेल- शरद पवार उद्धव ठाकरे ने दी अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई, बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा- जन की बात से चलेगा देश, मन की बात से नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget