एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने दी अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई, बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा- जन की बात से चलेगा देश, मन की बात से नहीं

दिल्ली चुनाव में मिली जीत पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि देश जन की बात से चलेगा न कि मन की बात से. सूत्रों के अनुसार उद्धव ठाकरे, केजरीवाल के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. उन्होंने हुए कहा, "दिल्ली की जीत पर मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं. दिल्ली के लोगों ने बता दिया कि देश जन की बात से चलेगा ना कि मन की बात से." उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "हम देश प्रेमी और हमारा विरोध करने वाले देशद्रोही ऐसा मानने वाले कुछ लोगों का भ्रम दिल्ली के मतदाताओं ने आज तोड़ दिया." सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं.

उद्धव ठाकरे ने कहा, "जनता के काम के सामने तथाकथित राष्ट्रीय विचारों वाली सरकार हार गई." उद्धव ने कहा, "केंद्र में विराजमान बड़े महारथियों ने अपनी पूरी ताकत लगाई. बड़े-बड़े नामों को चुनाव के मैदान में उतारा, अरविंद केजरीवाल की आतंकवादी से तुलना की, लोगों के विषयों को नजरअंदाज कर अंतरराष्ट्रीय विषयों को चुनावी मुद्दा बनाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की. इतना सब करने के बावजूद अरविंद केजरीवाल को वो नहीं हरा पाए. जनता 'आप' के साथ खड़ी रही और लोकतंत्र पर विश्वास और मज़बूत किया. दिल्ली की जनता और अरविंद केजरीवाल का मैं महाराष्ट्र और शिवसेना की तरफ से दिल से अभिनंदन करता हूं. अरविंद केजरीवाल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं."

वहीं इससे पहले भी उद्धव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन दिया था. ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था, "अरविंद केजरीवाल ने पांच साल दिल्ली में आदर्श काम किया है. जिससे दिल्ली की जनता का विकास हुआ. केंद्र सरकार को दिल्ली मॉडल पर देश को चलाना चाहिए. केंद्र सरकार को अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए अच्छे काम के लिए सम्मानित करना चाहिए. बजाए इसके बीजेपी नेता हिंदू-मुस्लिम की बात करके चुनाव जीतना चाहते हैं."

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था, "नरेंद्र मोदी, अमित शाह दिल्ली चुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. 200 सांसद, बीजेपी शासित राज्य के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में उतरे लेकिन केजरीवाल और मज़बूती से खड़े हो रहे हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget