एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'मैं चुनाव ही नहीं लडूंगा, तो...', पीएम चेहरे के सवाल पर बोले शरद पवार, राहुल गांधी की भी की तारीफ

Sharad Pawar News: एनसीपी चीफ शरद पवार ने महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर कहा कि एमवीए में शामिल तीनों पार्टियों के नेता इस पर फैसला करेंगे.

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत से गदगद विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव से पहले एकजुट होने के प्रयास तेज कर दिए हैं. इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार (22 मई) को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की. अब एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) ने विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के सवाल पर बड़ा बयान दिया. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तारीफ की है. 

शरद पवार ने सोमवार को कहा कि मेरी कोशिश विपक्ष को साथ लाने की है, ऐसी ही कोशिश बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं. मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं तो पीएम उम्मीदवार बनने का सवाल ही कहां है. मैं पीएम बनने की रेस में नहीं हूं. हमें ऐसा नेतृत्व चाहिए जो देश के विकास के लिए काम कर सके. 

"लोग राहुल गांधी की विचारधारा को मजबूत करेंगे"

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा का सबसे अच्छा उदाहरण हैं. राहुल गांधी के बारे में कोई कुछ भी कहे, मुझे यकीन है कि लोग राहुल गांधी की विचारधारा को मजबूत करेंगे. 

महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर क्या कहा?

पवार ने महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर कहा कि इस पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. मेरे आवास पर एक बैठक हुई थी जहां इस बात पर चर्चा हुई कि तीनों पार्टियों (एमवीए के) के नेता इस पर फैसला करेंगे. उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी या कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे इस पर चर्चा करने के लिए एक साथ बैठेंगे. 

महाराष्ट्र में हालिया हिंसक घटनाओं पर शरद पवार ने कहा कि अगर हम इन घटनाओं (हिंसक झड़पों) के पीछे की विचारधारा और ताकत देखेंगे तो पता चल जाएगा कि इनके पीछे कौन है. केंद्र और राज्य में सत्ता में बैठे लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए. एनसीपी मुंबई के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े के मामले पर पवार ने कहा कि नवाब मलिक को परेशान किया गया, मीडिया में सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ी. नवाब मलिक जो कह रहे थे वह सही साबित हुआ, देखते हैं आगे क्या होता है. 

ये भी पढ़ें- 

Money Laundering Case: सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 26 मई को करेगा सुनवाई, खराब सेहत का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget