एक्सप्लोरर

अंबानी को लुटेरा कहने वालों को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

Shankaracharya Avimukteshwarananda: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट के शादी समारोह में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भी शामिल हुए थे. अब उन्होंने उद्योगपतियों को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Shankaracharya Avimukteshwarananda: देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी कई मसलों को लेकर लगातार सुर्खियों में रही. अब इस शादी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शामिल होने पर नया विवाद छिड़ गया है. इसपर खुद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में वानप्रस्थ आश्रम का महत्वपूर्ण स्थान है ऐसे में विवाह में साधुओं का शामिल होना गलत नहीं है.

वहीं अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों को लेकर दिए जा रहे बयान पर शंकराचार्य ने कहा, 'हमारे यहां उद्योग धंधा लगाने वालों को राष्ट्र के लिए योगदान करने वाला माना जाता है. उनको सरकारें समर्थन करती हैं. लाखों-करोड़ों का अनुदान करती हैं. अगर उद्योग घाटे में चला जाए तो सरकार अपना पैसा देकर उनको उबारती हैं और फिर से उन्हें उद्योग चलाने का मौका देती हैं. हमारे देश के प्रधानमंत्री ने लाखों करोड़ों रुपया उद्योगपतियों का माफ किया है. राजनीतिक दृष्टी से आरोप लगाना अलग बात है.'

समाज का स्तंभ हैं उद्योगपति- शंकराचार्य

उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई ये है कि देश के हर प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों को समय-समय पर बड़े-बड़े पैकेज की राहत दी है. क्योंकि उनका हमारी अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान है. उनके बिना देश चलना मुश्किल हो जाएगा. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उद्योगपतियों को बुरा-भला कहना या लुटेरा कहना ये राजनीतिक भाषा किसी की हो सकती है और हमें इससे आपत्ति नहीं है, लेकिन वास्तविकता ये है कि उद्योगपति भी समाज का स्तंभ हैं और उनको भी समर्थन दिया जाना जरूरी है. 

'न परोसी गई शराब न ही परोसा मांसाहार'

अंबानी परिवार के शादी समारोह में शामिल होने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'अंबानी परिवार ने अपने बेटे का विवाह किया. जिसमें लंबे समय तक कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन किसी भी दिन शराब परोसी नहीं गई. अलग-अलग मौकों पर हजारों व्यंजन बनाए, लेकिन एक भी दिन मांसाहार नहीं परोसा गया. भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए ये विवाह संपन्न किया गया तो हम भी आशीर्वाद करने वहां पहुंचे.' उन्होंने आगे कहा, 'जहां देश में ऐसी परिस्थिति बन गई हो कि बिना शराब के कोई कार्यक्रम संपन्न नहीं हो रहा वहां इतना बड़ा आयोजन बिना शराब और मांसाहार के हुआ ये अद्भुत बात है.' 

ये भी पढ़ें: 'असम में 40 फीसदी हो गई है मुस्लिम आबादी', CM हिमंत बिस्व सरमा का चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget