एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: 'पीएम मोदी ने कुछ बहुत अच्छी बातें कहीं, लेकिन...', बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर

PM Modi Speech: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने संसद के विशेष सत्र से पहले दिए पीएम मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनके भाषण में कुछ बहुत अच्छी बातें थीं.

Shashi Tharoor Target PM Modi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार (18 सिंतबर) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान सेलेक्टिव तरीके से बात की और यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) सरकार के समय जनता को मिले अधिकारों का कोई उल्लेख नहीं किया. हालांकि, थरूर ने यह स्वीकार भी किया कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कुछ बहुत अच्छी बातें कीं. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता ने स्वीकार करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री ने कुछ बहुत अच्छी बातें कहीं, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी नहीं कीं, जो उन्हें कहनी चाहिए थीं. हमारे देश में कई सफलताएं और असफलताएं हैं और उन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार इनका चयन किया. उनके नजरिये से यह ठीक भी है, मैं इसकी आलोचना नहीं करूंगा.''

कांग्रेस नेता ने कहा, "उन्होंने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान लोगों को दिए गए सूचना के अधिकार कानून (RTI), खाद्य सुरक्षा और मनरेगा का कोई जिक्र नहीं किया.''

यादों से भरी है संसद भवन
संसद भवन की नई इमारत में शिफ्ट होने को लेकर उन्होंने कहा, "यह इमारत यादों से भरी है, जैसा कि पीएम ने भी कहा, यह इतिहास से भरी हुई है. यह एक दुखद क्षण होगा. हम आशा करते हैं कि नई इमारत में संसद के सदस्यों के लिए बेहतर सुविधाएं, नई तकनीक और अधिक सुविधा होगी, लेकिन फिर भी, एक ऐसे संस्थान को छोड़ना हमेशा एक भावनात्मक क्षण होता है जो इतिहास और यादों से भरा हुआ है."

'यादगार पल बनाना चाहती थी सरकार'
कांग्रेस नेता ने कहा, "हम सभी थोड़ा कंफ्यूज थे कि यह क्यों जरूरी था. वे कई बिलों को लेकर बात कर रहे थे. इन्हें बाद में पेश किया जा सकता था, लेकिन अब यह साफ है कि सरकार एक इमारत से दूसरी इमारत में शिफ्ट करने को मौके को एक विशेष क्षण बनाना चाहती थी. उन्होंने इसे एक विशेष तरीके से करने की कोशिश की है. हम उनके उद्देश्य को समझ सकते हैं."

संसद में क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, पीवी नरसिंह राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह समेत अनेक नेताओं के देश के निर्माण में योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 75 वर्ष में भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी उपलब्ध यह रही कि सामान्य जन का संसद पर विश्वास बढ़ता गया.

उन्होंने संसद में पिछले 75 वर्षों में हासिल की गई अनेक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मनमोहन सिंह सरकार में सामने आए 'नोट के बदले वोट' घोटाले का भी जिक्र किया.

(इनपुट एएनआई और पीटीआई भाषा से भी)

यह भी पढ़ें- New Parliament Building: नए संसद भवन के एंट्री गेट पर लगे हैं हाथी, घोड़े और गरुड़ के स्टैच्यू, भारतीयता और वास्तु शास्त्र से है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget