एक्सप्लोरर

हाजीपुर रेल हादसा: जोगबनी से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 की मौत

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, सोनपुर स्टेशन के लिए हेल्प लाइन नंबर 06158221645, हाजीपुर के लिए 06224272230 और बरौनी के लिए हेल्प लाइन नंबर 0627923222 जारी किया गया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटना को लेकर ट्वीट किया है.

पटना: बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. जोगबनी से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. एक्सीडेंट में एसी कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. जानकारी के मुताबिक सुबह 3 बजकर 58 मिनट पर यह हादसा हुआ है. रेलवे के जीएम मौके पर पहुंचे हुए हैं और पटरी का मुआयना कर रहे हैं, बताया जा रहा है जिस जगह पर ट्रेन पटरी बदलती है उसी जगह हादसा हुआ है.

एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पहुंच चुकी है. घटनास्थल पर बरौनी और सोनपुर स्टेशन से राहत ट्रेन पहुंच गई है. सीमांचल एक्सप्रेस को आज रात 9 बजे आनंद विहार पहुंचना था. आनंद विहार से फिलहाल किसी भी ट्रेन के रूट को डायवर्ट नहीं गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमांचल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया है. हादसे के बाद रेलवे ने मुआवजे का भी एलान किया है. मृतकों के परिजनों को पांच लाख, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, सोनपुर स्टेशन के लिए हेल्प लाइन नंबर 06158221645, हाजीरपुर के लिए 06224272230 और बरौनी के लिए हेल्प लाइन नंबर 0627923222 जारी किया गया है. रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने घटना को लेकर ट्वीट किया है. सीमांचल एक्सप्रेस हादसे के बाद तीन ट्रेन कैंसल और तीन ट्रेन को डायवर्ट किया गया है.

रेल मंत्री ने ट्वीट किया, "जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. दुर्घटना सहादाई बुजुर्ग स्टेशन पर हुई. हेल्पलाइन नंबर 06158221645, 06224272230, 06279232222 जारी किए गए हैं." पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि सामान्य श्रेणी का एक डिब्बा, वातानुकुलित श्रेणी का एक डिब्बा बी3, शयनयान श्रेणी के डिब्बे एस8, एस9, एस10 और चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय ‘12487 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस’ तेज गति से चल रही थी.

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव भी मौका पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं. कमिश्नर रेलवे सेफ़्टी लतीफ खान दुर्घटना की जांच करेंगे. रेलवे में कुल 6 सर्किल होते हैं, प्रत्येक का एक CRS होता है. इन सबके ऊपर चीफ़ कमिश्नर रेलवे सेफ़्टी CCRS होता है. फ्री एंड फ़ेयर जांच हो सके इसलिए ये सभी रेलवे सेफ़्टी कमिश्नर सिविल एवीएशन मिनिस्ट्री के अधिकारी होते हैं.

फिलहाल सभी कोच को खालरी करवा लिया गया है. सीमांचल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे बाकी यात्रियों के आगे जाने के लिए भी व्यवस्था कर दी गई है. जो यात्री ट्रेन से जाना चाहते हैं उन्हें ट्रेन से और जो सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं उनके लिए सड़क मार्ग से जाने की व्यवस्था की गई है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे को लेकर दुख जताया है. राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "बिहार में हुए रेल हादसे से बहुत आहत हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करें.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाजीपुर रेल हादसे पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''सीमांचल एक्सप्रेस के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण हुए जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ. मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. रेलवे, एनडीआरएफ और स्थानीय अधिकारी दुर्घटना के मद्देनजर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget