एक्सप्लोरर

Racial Purity: भारतीयों की ‘नस्लीय शुद्धता’ के अध्ययन पर वैज्ञानिकों, लेखकों और इतिहासकारों ने जताई आपत्ति, जानिए क्या है पूरा मामला

Genetics History: भारत में नस्लीय शुद्धता को लेकर एक बहस छिड़ गई है. इस मामले पर वैज्ञानिकों, इतिहासकारों और लेखकों ने संस्कृति मंत्रालय को एक पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई है. पूरा मामला जानिए...

The Purity of Races: भारतीयों की नस्लीय शुद्धता (Racial Purity Of Indians) के अध्ययन को लेकर देश में बहस छिड़ चुकी है. इस मामले पर देश के वैज्ञानिकों (Scientists), इतिहासकारों (Historian), लेखक (Writers) और पूर्व नौकरशाहों ने आपत्ति जताई है. इन लोगों ने संस्कृति मंत्रालय (Ministry Of Culture) को एक पत्र लिखकर चिंता व्यक्त की है. इस पत्र में इन लोगों ने कहा है कि नस्लीय शुद्धता (Racial Purity) का पता लगाने वाली धारणा चाहे वो भारत (India) में हो या कहीं और ये बेहद चिंताजनक है. इस तरह की योजना बेहद खतरनाक और बेतुकी है.

संस्कृति मंत्रालय को लिखे गए इस पत्र पर 122 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं जिसमें वैज्ञानिक, इतिहासकार, लेखक और पूर्व नौकरशाह शामिल हैं. इन लोगों ने इस पत्र में कहा है कि नस्लीय शुद्धता का पता लगाना बेतुकी धारणा है क्योंकि जैविक शुद्धता की अवधारणा को बहुत पहले ही खारिज किया जा चुका है.

इन लोगों ने हस्ताक्षर कर लिखा पत्र

जिन लोगों ने नस्लीय शुद्धता के अध्ययन को लेकर आपत्ति जताने वाला पत्र संस्कृति मंत्रालय को लिखा है उनके नाम आनुवंशिकीविद् और सांख्यिकीविद् पार्थ पी मजूमदार, जीवविज्ञानी अमिताभ जोशी, एलएस शशिधर, सत्यजीत मेयर, राघवेंद्र गडगकर, इतिहासकार रोमिला थापर और रामचंद्र गुहा हैं.

नस्लीय शुद्धता पर क्यों हो रही है चर्चा

दरअसल एक हफ्ते पहले एक मशहूर अखबार में खबर छपी थी कि संस्कृति मंत्रालय भारत में आनुवंशिक इतिहास और नस्लों की शुद्धता का पता लगाने के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग किट और इससे संबंधित मशीन हासिल करने की कोशिश में है. इस लेख में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज के प्रोफेसर वसंत शिंदे के हवाले से कहा गया था कि हम ये देखना चाहते हैं कि पिछले 10 हजार सालों में भारतीय आबादी में जीनों का उत्सर्जन और मिश्रण कैसे हुआ. आप ये भी कह सकते हैं कि ये भारत में नस्लों की शुद्धता का पता लगाना का एक प्रयास होगा.

संस्कृति मंत्रालय ने इस दावे को किया खारिज

संस्कृति मंत्रालय (Ministry Of Culture) ने इस रिपोर्ट (Report) को सिरे से खारिज कर दिया और इसे भ्रामक, शरारती और तथ्यों के विपरीत करार दिया. परियोजना को और स्पष्ट करते हुए मंत्रालय (Ministry) ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय को कुछ चल रही परियोजनाओं (Proposals) के लिए कोलकाता (Kolkata) में मौजूदा डीएनए लैब (DNA Lab) को अगली पीढ़ी की अनुक्रमण सुविधाओं में अपग्रेड करने के लिए भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण (ANSI) से एक प्रस्ताव मिला है. ये प्रस्ताव किसी भी तरह से आनुवंशिक इतिहास (Genetic History) की स्थापना और भारत में नस्लों की शुद्धता का पता लगाने से संबंधित नहीं है जैसा कि लेख में बताया जा रहा है. मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल प्रस्ताव की गुण-दोष के आधार पर जांच की जा रही है. इसके अलावा शिंदे ने भी इस रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: IIT की प्रोफेसर ने ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट्स को कहे अपशब्द, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: Ind Vs Aus: नस्लीय टिप्पणियों पर भड़के गौतम गंभीर, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget