एक्सप्लोरर

सत्यपाल मलिक बोले- किसानों का अपमान न किया जाए, पीएम मोदी से मुद्दे को हल करने का अनुरोध

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के जारी प्रदर्शन के बीच मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी . मलिक ने केंद्र सरकार को किसानों का अपमान नहीं करने और उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर नहीं करने की सलाह दी है. इसके साथ ही पीएम मोदी से बातचीत के जरिए इस मुद्दे का हल निकालने का अनुरोध किया है.

नई दिल्लीः केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान दो महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं. इस बीच मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को किसानों का अपमान नहीं करने और उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर नहीं करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस संकट को हल करने के लिए किसानों से बात करनी चाहिए.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट नेता रहे मलिक ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में यूपी पुलिस की ओर से आंदोलनकारी किसानों को गाजियाबाद से बाहर निकालने के प्रयास से स्थिति और खराब हो गई. मलिक ने कहा कि “मैं संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति हूं. मुझे इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. लेकिन यह किसानों का मुद्दा है और मैं चुप नहीं रह सकता. मैंने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे को बातचीत के जरिए तुरंत हल करने का अनुरोध किया है ”

किसानों को अपमानित करके वापस नहीं भेजा जाए मलिक ने कहा कि किसानों को अपमानित करके वापस नहीं भेजा जा सकता. उन्होंने कहा कि आप उन्हें अपमानित नहीं कर सकते और उन्हें विरोध प्रदर्शनों से वापस भेज सकते हैं. आपको उनसे बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी को किसानों का बहुत समर्थन है. उसके पास पॉवर है. उन्होंने कहा कि उन्हें उदारता दिखानी चाहिए और मुद्दे को हल करने के लिए उनसे चर्चा करनी चाहिए. ”

मुद्दे को बातचीत से किया जा सकता है हल गवर्नर ने कहा कि अगर सरकार इरादे दिखाती है तो इस मुद्दे को हल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि “पश्चिमी यूपी के किसान नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए तैयार हैं. किसान तैयार हैं . यदि सरकार की मंशा है, तो इसे सुलझाया जा सकता है. ” शुक्रवार से उत्तर प्रदेश और हरियाणा के गांवों के किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में राशन और पानी की बोतलों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने पर पहुंच रहे हैं.

गृह मंत्री और प्रधानमंत्री स्थिति से हैं अवगत मलिक ने कहा “मुझे सार्वजनिक रूप से अपने विचार व्यक्त करने में दिक्कतें हैं लेकिन मैं अपने विचार गृह मंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचा चुका हूं.“वे स्थिति से अवगत हैं, लेकिन मुझे अपना देना था. वे किसानों की चिंताओं के प्रति भी सहानुभूति रखते हैं. ”

मलिक ने विवादास्पद भूमि अधिग्रहण बिल पर फीडबैक लेने वाले भाजपा पैनल का भी नेतृत्व किया किया था. पैनल ने सरकार को 2015 में बिल को रद्द करने की सलाह दी थी. उन्हें 2018 में बिहार के राज्यपाल से जम्मू- कश्मीर के राज्यपाल के रूप में ट्रांसफर किया गया और बाद में गोवा. एक साल से भी कम समय उन्हें गोवा से मेघालय का राज्यपाल बना दिया गया.

यह भी पढ़ें देश में आज से हुए ये बदलाव, सिनेमाघर पूरी क्षमता से चलेंगे, कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज और मुंबई में लोकल शुरू BUDGET 2021 Agriculture: कृषि क्षेत्र को अतिरिक्त फंड और फूड प्रोसेसिंग के लिए स्पेशल इंसेंटिव की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget