एक्सप्लोरर

छिपा दिए थे कश्मीर के राज खोलने वाली किताब के पेपर, सत्यपाल मलिक को पहले से था रेड का डर!

Satyapal Malik Raid: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सीबीआई रेड को लेकर कहा कि तानाशाह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके डराने की कोशिश कर रही है.

Satyapal Malik Raid: सीबीआई ने किरू पनबिजली परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों पर छापेमारी की. इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी ने 29 अन्य स्थानों पर रेड की. 

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने दिल्ली और मुंबई के अलावा श्रीनगर, गुरुग्राम, जम्मू, बागपत, नोएडा, पटना, जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, नागपुर और चंडीगढ़ सहित कुल 30 स्थानों पर ये कार्रवाई की. वहीं इस बीच सामने आया कि सत्यपाल मलिक को छापेमारी के बारे में पहली से आशंका थी. ऐसे में इस कारण उन्होंने भविष्य में छपने वाली जम्मू कश्मीर को लेकर बुक (The Truth about Kashmir) सुरक्षित स्थान पर पहले छुपा ली थी. 

सत्पपाल मलिक ने क्या कहा? 
इंडिया एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सत्पपाल मलिक ने कहा, ''मैंने एक रैली में जम्मू कश्मीर को लेकर सब कुछ बताने वाली किताब के बारे में बात की थी. इस तरह लोग इसके बारे में जानते हैं. मुझे लगा कि 200 पेज की मनुस्क्रिप्ट घर पर नहीं रखनी चाहिए. इस रेड ने इसे सही साबित कर दिया. एक बार चुनाव की घोषणा हो जाए और आचार संहिता लागू हो जाए तो वो किताब जल्द से जल्द प्रकाशित कराएंगे. कई प्रकाशक हैं जो कि बुक को लेकर मेरे संपर्क में हैं.''

सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं पिछले तीन-चार दिन से बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं. इसके बावजूद सरकारी एजेंसियों के माध्यम से तानाशाह मेरे आवास पर छापे मार रहे हैं. मेरे ड्राइवर और मेरे सहायक से जुड़े परिसरों पर भी छापे मारे जा रहे हैं और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है. मैं किसान का बेटा हूं, इन छापों से नहीं डरूंगा. मैं किसानों के साथ हूं. ’

मलिक ने पोस्ट में लिखा, ‘‘उन्हें 4-5 कुर्ते और पायजामे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा. तानाशाह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके मुझे डराने की कोशिश कर रहा है. मैं किसान का बेटा हूं, न डरूंगा और न झुकूंगा.’’

सीबीआई ने क्या कहा? 
सीबीआई के प्रवक्ता ने मामले को लेकर  एक बयान में कहा, ‘‘तलाशी के दौरान भारी नकदी जमा, सावधि जमा में निवेश, विभिन्न शहरों में संपत्तियों में निवेश, डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य आदि के सबूत बरामद किए गए हैं.’’

उन्होंने बताया कि दिल्ली के आर के पुरम, द्वारका और एशियन गेम्स विलेज के अलावा गुरुग्राम और बागपत में मलिक से जुड़े परिसरों पर भी छापे मारे गए.

मामला क्या है?
अधिकारियों ने बताया कि मामला 2,200 करोड़ रुपये के किरू पनबिजली परियोजना के कार्य आवंटन में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है. मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे.

उन्होंने दावा किया था कि उन्हें दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी. इनमें से एक फाइल परियोजना से संबंधित थी.

सीबीआई ने 22 अप्रैल 2022 को मामला दर्ज करने के बाद कहा था, ‘‘2019 में किरू पनबिजली परियोजना के लगभग 2,200 करोड़ रुपये के सिविल कार्यों का ठेका एक निजी कंपनी को देने में भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया गया.''

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- 53 साल बाद विशाखापट्टनम कोस्ट पर मिला पाकिस्तान के दिल के टुकड़े PNS Ghazi का मलबा, INS विक्रांत को मारने आया था, खुद हो गया ढेर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget