एक्सप्लोरर

NEET UG: 'अग्निवीर बनाकर पेट और सीना दोनों पर लात...' मुजरा मटन का जिक्र कर भड़के AAP नेता संजय सिंह

AAP Protest: संजय सिंह ने कहा कि अग्निवीर बनाकर आपके पेट और सीने, दोनों पर ही लात मारा जा रहा है. देश के 2 करोड़ बच्चों का चार साल में पेपर लीक से भविष्य खराब हुआ है. पीएम को यूथ की चिंता नहीं है.

AAP Protest for NEET UG: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार (18 जून 2024) को नीट-यूजी (NEET UG) परीक्षा मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. आप के नेता विरोध करने के लिए  जंतर-मंतर पर जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की.

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अग्निवीर बनाकर आपके पेट और सीने, दोनों पर ही लात मारा जा रहा है. देश के 2 करोड़ बच्चों का चार साल में पेपर लीक से भविष्य खराब हुआ है. देश के पीएम कभी मुजरा और मटन की बात करते हैं. पीएम को नौजवानों की चिंता नहीं है.

संसद में उठाएंगे नीट परीक्षा का मामला

संजय सिंह ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम लोग संसद के सत्र में इस मामले को उठाएंगे. यह शिक्षा मंत्रालय का घोटाला है. बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को लगाई फटकार

बता दें कि NEET UG परीक्षा लीक होने का मामला सामने आने के बाद से ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स फिर से एग्जाम की मांग कर रहे हैं. मौजूदा एग्जाम के रिजल्ट पर रोक लगाने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका डाली गई है, जिस पर कई बार सुनवाई हो चुकी है. इस संबंध में मंगलवार (18 जून 2024) को भी सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को फटकारते हुए कहा, "अगर किसी की ओर से 0.001% भी लापरवाही हुई है, तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए. बच्चों ने परीक्षा की तैयारी की है, हम उनकी मेहनत को नहीं भूल सकते."

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को फटकारते हुए आगे कहा कि परीक्षा संचालित करने वाली एक एजेंसी के तौर पर आपको निष्पक्ष होना ही चाहिए. अगर कोई गलती हुई है, तो कहिए हां, ये गलती है और हम ये एक्शन लेने जा रहे हैं. कम से कम इससे लोगों का आपमें विश्वास बनेगा.

ये भी पढ़ें

'स्टॉक मार्केट में बड़ा घोटाला'.... SEBI से मिलने पहुंचा I.N.D.I.A गठबंधन लगा रहा गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे दीपके, नहीं माने तो हिरासत में लेगी पुलिस?
LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे दीपके, नहीं माने तो हिरासत में लेगी पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget