एक्सप्लोरर

बंगाल में बवाल: संदेशखाली पर टीएमसी नेताओं ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने नुसरत जहां पर बोला हमला

West Bengal Horror: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद से ममता सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है.

Sandeshkhali Horror: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्यों पर सिलसिलेवार यौन शोषण करने का आरोप लगाया. इसके बाद से मामले पर जमकर विवाद हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) टीएमसी पर हमलावर है. वहीं टीएमसी ने यौन शोषण के इन आरोपों से इनकार भी नहीं किया है और बंगाल के मंत्रियों ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

इसके साथ ही बीजेपी ने टीएमसी सांसद नुसरत जहां की मामले पर चुप्पी को लेकर हमला किया. बीजेपी नेताओं ने संदेशखाली की महिलाओं के समर्थन में रैली की और पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन भी किया. कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लिया और 20 फरवरी तक पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी.

बंगाल के मंत्रियों ने क्या कहा?

तृणमूल नेता और पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, “बलात्कार का कोई धर्म नहीं होता. महिलाओं के खिलाफ अपराध का भी कोई धर्म नहीं होता. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनता का ध्रुवीकरण करने और समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के एकमात्र इरादे से संदेशखाली पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. क्या आप बंगाल में सांप्रदायिक दंगा भड़काना चाहती हैं.”

बंगाल की एक अन्य मंत्री बीरबाहा हांसदा ने भी स्मृति ईरानी पर हमला बोला लेकिन संदेशखाली की महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों से इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा, “केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने धर्म के आधार पर महिलाओं के बीच कलह पैदा करने का प्रयास किया. एक महिला होने के नाते मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं. हमारी नेता ममता बनर्जी ने कहा है अगर वास्तव में कुछ हुआ है और अपराधी दोषी साबित होते हैं तो उन्हें दंडित किया जाएगा.”

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

संदेशखाली में शेख शाहजहां पर लगे यौन शोषण के आरोप पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुप रहीं. ममता बनर्जी ने कहा, "मैंने अपनी राज्य महिला आयोग की टीम वहां भेजी. उन्होंने मुझे एक रिपोर्ट सौंपी है. पुलिस ने वहां हिंसा फैलाने के आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है."

नुसरत जहां पर बीजेपी का हमला

बशीरहाट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने मंगलवार को इस मामले पर चुप्पी तोड़ी. दरअसल, संदेशखाली इसी बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. महिलाएं लगातार संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. हालांकि नुसरत जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं और इन दिनों वेलेंटाइन डे वीक मना रही हैं लेकिन महिलाओं के आरोपों पर उन्हें मंगलवार को समय मिल गया.

उन्होंने कहा, “ऐसी गंभीर स्थिति में किसी को भी दूसरों को उकसाना नहीं चाहिए बल्कि एकजुट होकर राज्य प्रशासन का समर्थन करना चाहिए. राज्य सरकार वह कर रही है जिसकी जरूरत है और अधिकारी स्थानीय लोगों की अथक सहायता कर रहे हैं. इस घटना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. हमारा काम आग बुझाना है. आग में घी डालना नहीं. एक जन प्रतिनिधि के तौर पर मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं.”

बीजेपी ने किया था नुसरत जहां पर हमला

बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई ने मंगलवार को पोस्ट किया, “जब शाहजहां शेख और उसके गुर्गे हिंदू महिलाओं को कैद में रख रहे हैं और टीएमसी कार्यालय में उनके साथ बलात्कार कर रहे हैं तो बशीरहाट (जिसका संदेशखाली एक हिस्सा है) से टीएमसी सांसद नुसरत जहां इंस्टा और फेसबुक के लिए रील बनाने में व्यस्त हैं! ममता बनर्जी और उनके सांसदों को शर्म आनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें: संदेशखाली को लेकर ममता सरकार पर हमलावर BJP, पहले स्मृति ने बोला हमला, अब सड़क पर बैठे शुभेंदु अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget