एक्सप्लोरर

'मुलायम सिंह और जेपी को जेल, किशोर कुमार की आवाज पर रोक, देवानंद की फिल्म पर सेंसर', इमरजेंसी के 50 साल होने पर अमित शाह ने क्या कहा?

Amit Shah On Emergency: केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, जेपी, अटलजी, राजनारायण और अरुण जेटली जैसे लोगों को जेल में डाल दिया गया. संसद की कार्यवाही पर भी सेंसर लगा दिया गया.

Amit Shah On Emergency: देश में आपातकाल लगाए जाने के 50 साल पूरे होने पर बीजेपी संविधान हत्या दिवस मना रही है. इसी के तहत बुधवार (25 जून, 2025) को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की. उन्होंने इमरजेंसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई बुक The Emergency Diaries Years that Forged a Leader का भी विमोचन किया.

अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आजादी के बाद के भारत के इतिहास के काले अध्याय को याद करने के लिए आए हैं. ऐसा कहते हैं बुरी घटनाओं को भुला देना चाहिए, लेकिन बात जब समाज और राष्ट्र की हो तो बुरी घटनाओं को याद रखना चाहिए जिससे उसकी पुनरावृत्ति ना हो.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की. जब इसका नाम रखने की बात आई तो संविधान हत्या दिवस थोड़ा कठोर लग रहा था लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा आपातकाल में न्यायपालिका से लेकर अधिकारों तक को निचोड़ दिया गया तो इतना ही कठोर नाम होना चाहिए.

'इमरजेंसी के दौरान लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया' 

उन्होंने कहा कि 24 जून, 1975 की रात्रि को आपातकाल का आदेश दिया गया. एक तानाशाह की सोच को जमीन पर उतारने का अध्यादेश लागू किया गया. बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान सभा में जितनी मेहनत करके संविधान को तैयार किया इंदिरा गांधी ने एक आदेश में उस सबको समाप्त कर दिया.
 
अमित शाह ने बताया कि 12 जून को गुजरात में जनता पार्टी की सरकार बनी. 12 जून को ही इंदिरा गांधी की सदस्यता को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आया. जेपी के आंदोलन ने देशभर में युवाओं को जोड़ना शुरू कर दिया. देशभर में आंदोलन हुए. 24 जून को ही इमरजेंसी लगाकर कोर्ट, अखबार सबको चुप करा दिया गया और लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया. सुबह 4 बजे ही कैबिनेट बुलाकर इसकी घोषणा कर दी गई.

इमरजेंसी को लेकर शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, जेपी, अटलजी, राजनारायण और अरुण जेटली जैसे लोगों को जेल में डाल दिया गया. संसद की कार्यवाही पर भी सेंसर लगा दिया गया और न्यायालयों को नियंत्रित कर दिया गया.

'कई फिल्मों पर लगाया गया था बैन'

शाह ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान किशोर कुमार की आवाज को बंद कर दिया गया. मनोज कुमार की फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया और देवानंद की फिल्म नहीं चलने दी गई. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उस वक्त एक विचार पनपा था देश से बड़ी पार्टी, पार्टी से बड़ा परिवार लेकिन आज मोदी जी की नेतृत्व में हम राष्ट्र प्रथम की बात करते हैं.

इस कार्यक्रम में गृह मंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शिरकत की.

ये भी पढ़ें:

'हमारे लिए देश पहले और कुछ लोगों के लिए मोदी...,' शशि थरूर पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget