एक्सप्लोरर

नवाब मलिक के 'समीर दाऊद वानखेड़े' कहने पर अधिकारी की पत्नी की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा है

Sameer Wankhede Wife Statement: समीर वानखेड़े ने मंत्री नवाब मलिक की आलोचना करते हुए कहा कि उनका यह कदम अपमानजनक और उनके परिवार की निजता पर हमला है.

Sameer Wankhede Wife Statement: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का कथित जन्म प्रमाणपत्र जारी किया, जिसके बाद अब समीर वानखेड़े की पत्नी ने ट्वीट कर आरोपों पर सफाई दी है. वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने ट्विटर पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी साझी की हैं.

क्रांति रेडकर वानखेड़े ने ट्वीट किया, "मैं और मेरे पति समीर पैदाईशी हिंदू हैं. हमने कभी भी किसी और धर्म को नहीं अपनाया. हम सभी धर्मों की इज़्ज़त करते हैं. समीर के पिता भी हिंदू हैं, जिन्होंने मेरी मुस्लिम सास से शादी की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. समीर का पूर्व-विवाह स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत हुआ था और साल 2016 में तलाक हो गया था. हमारी शादी हिंदू मैरिज एक्ट के तहत साल 2017 में हुई थी."

 

क्या है पूरा मामला

आर्यन खान क्रूज़ ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगातार आरोप लगा रहे हैं. सोमवार को उन्होंने एक कथित जन्म प्रमाणपत्रा ट्वीट किया और साथ में लिखा, "समीर दाऊद वानखेड़े का यहां से शुरू हुआ फर्ज़ीवाड़ा."

नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाते हुए कहा, "समीर वानखेड़े एक फर्जी व्यक्ति है. इसका जन्म प्रमाण पत्र समीर दाऊद वानखेड़े का है. इसने जन्म प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ की और उनके पिताजी ने धर्मांतरण करने के बाद जो नाम बदला था उसे दुरुस्त किया. इसी आधार पर उसने अपना जाति प्रमाण पत्र निकाला."

 

समीर वानखेड़े ने क्या कहा?

समीर वानखेड़े ने मंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि उनका यह कदम अपमानजनक और उनके परिवार की निजता पर हमला है. वानखेड़े ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में मंत्री ने जो काम किए हैं उसने मुझे और मेरे परिवार को अत्यधिक मानसिक और भावनात्मक दबाव में ला दिया है.’’

नवाब मलिक द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में एनसीबी अधिकारी के पिता का नाम दाऊद दिखाया गया है. वानखेड़े ने कहा कि उनके पिता का नाम ज्ञानदेव है जो एक आबकारी अधिकारी थे.

Drugs Case: समीर वानखेड़े और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा तक पहुंची जांच, पढ़ें पूरा मामला

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी के सामने आज पेश नहीं हुईं अनन्या पांडे, अब जारी होगा नया समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget