एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी के सामने आज पेश नहीं हुईं अनन्या पांडे, अब जारी होगा नया समन

Aryan Khan Drugs Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज यानी सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश नहीं होंगी. अनन्या पांडे को आज तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था

Aryan Khan Drugs Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे आज यानी सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश नहीं होंगी. अनन्या पांडे को आज तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था. अनन्या को सुबह 11 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंचना था, हालांकि उन्होंने निजी कारणों से आगे की तारीख तय करने के लिए एनसीबी से रिक्वेस्ट की. 

एनसीबी सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि ड्रग्स मामले में अभिनेत्री अनन्या पांडे सोमवार को एनसीबी दफ्तर में पेश नहीं हुईं. अन्यया ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए एनसीबी से आगे की तारीख देने की रिक्वेट की. वहीं, एनसीबी ने भी अनन्या के इस आग्रह को मान लिया है. एनसीबी अब नई तारीख के लिए समन जारी करेगा, तब अनन्या पांडे उस तारीख को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर में पेश होंगी.  

बता दें कि इससे पहले अनन्या पांडे ड्रग्स केस में गिरफ्तार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट को लेकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन एनसीबी के सामने पेश हुईं थीं. एनसीबी ने उनके करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी.

एनसीबी, क्रूज पोत से ड्रग्स मिलने के मामले में जांच कर रही है और इस संबंध में शाहरुख खान के बेटे आर्यन सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के दौरान एनसीबी को आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच व्हाट्सएप पर हुई कुछ चैट मिली थी. उन्होंने कहा कि एनसीबी अधिकारी चैट के बारे में कुछ और जानकारी हासिल करना चाहते हैं और  इसके लिए गुरुवार को अनन्या को दफ्तर बुलाया गया था, जहां उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी. एनसीबी ने गुरुवार को अनन्या का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया था. 

एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, इस चैट में यह आरोप लगाया जा रहा है कि अनन्या गांजे से जुड़ी बातें कर रही थीं. आरोप यह भी है कि आर्यन उस चैट में गांजा अरेंज करने की बात कर रहे थे. हालांकि, पहले दिन पूछताछ के दौरान अनन्या ने आरोपों से इनकार कर दिया था. एनसीबी के उपमहानिदेशक अशोक मुथा जैन ने कहा कि जारी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अनन्या को सोमवार को फिर से बुलाया गया है.

Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को दी कोविड-19 रोधी टीके की 107 करोड़ से ज्यादा खुराकें, वैक्सीनेशन अभियान में आएगी तेजी

Ind vs Pak: भारत पर जीत के जश्न में पाकिस्तान में जमकर हुई आतिशबाजी, Imran Khan ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget