एक्सप्लोरर

Sameer Wankhede Case: ‘यही एजेंसी मुझे इंसाफ दिला सकती है’, सीबीआई पूछताछ के बाद बोले समीर वानखेड़े

Aryan Khan Drug Case: भ्रष्टाचार के आरोप में जांच का सामना कर रहे एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े से शनिवार (20 मई) को सीबीआई ने पूछताछ की. वानखेड़े ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए.

Sameer Wankhede Quote: मशूहर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के क्रूज ड्रग्स केस से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्ट समीर वानखेड़े से शनिवार (20 मई) को सीबीआई ने पूछताछ की. केंद्रीय एजेंसी ने उनसे लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद समीर वानखेड़े ने कहा है कि यही एक एजेंसी है जो उन्हें इंसाफ दिला सकती है.

सीबीआई दफ्तर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा, “सभी सवालों के जवाब मैंने दिए. आज केस से जुड़े हर पहलू पर सवाल पूछे गए. जांच अधिकारी बहुत ही प्रोफेशनल थे. सीबीआई पर पूरा भरोसा है. यही एजेंसी मुझे इंसाफ दिला सकती है.” इससे पहले वह सुबह 11 बजे सीबीआई के ऑफिस पहुंचे थे. फिर उन्होंने अपने साथ लाए दस्तावेजों को जमा किया. इसके बाद लगभग 3 घंटे बाद वो ऑफिस से एक बार बाहर भी आए.

हाई कोर्ट से मिली राहत

इसी मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से उन्हें शुक्रवार (19 मई) को बड़ी राहत मिली. हाई कोर्ट ने वानखेड़े को 22 मई तक गिरफ्तारी से राहत देते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने को कहा है. वहीं, समीर वानखेड़े ने हाई कोर्ट में कहा कि उन्हें न्यायपालिका और सीबीआई पर पूरा विश्वास है. शिकायत सीबीआई से नहीं है, बल्कि एनसीबी के अधिकारी हमें टारगेट कर रहे हैं.

वानखेड़े ने हाई कोर्ट में दायर की अपनी याचिका में अपने और आर्यन खान के पिता और अभिनेता शाहरुख खान के बीच की चैट का जिक्र किया है. इसमें उन्होंने बताया कि आर्यन के साथ कुछ गलत नहीं हुआ है. इस चैट की जानकारी उन्होंने ज्ञानेश्वर सिंह को दी थी.

क्या है मामला?

समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने आर्यन खान को आरोपी न बनाने के बदले उनसे कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसको लेकर सीबीआई ने वानखेड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के अनुरोध को लेकर वानखेड़े बंबई हाई कोर्ट भी पहुंचे. हाल ही में इसको लेकर सीबीआई ने वानखेड़े के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद सीबीआई ने वानखेड़े को गुरुवार (18 मई) को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे.

ये भी पढ़ें: 'बेटे को जेल में मत रखो, वो टूट जाएगा', Sameer Wankhede के सामने Shah Rukh Khan ने Aryan के लिए जोड़ लिए थे हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget