एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान को घर जैसा' बताने पर सैम पित्रोदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा इरादा आतंकवाद, सियासी तनाव और...

Sam Pitroda Remark: सैम पित्रोदा ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान पर उनकी टिप्पणी का उद्देश्य भारत के साथ उसके साझा इतिहास पर जोर देने को लेकर था. उनके बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान के बाद राजनीति गरमा गई है. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा. मामला बढ़ने के बाद अब सैम पित्रोदा ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान पर उनकी टिप्पणी का उद्देश्य भारत के साथ उसके साझा इतिहास पर जोर देने को लेकर था. सैम पित्रोदा ने कहा कि उनका इरादा आतंकवाद, राजनीतिक तनाव और चुनौतियों को नजरअंदाज करने का नहीं था.

'पाकिस्तान को घर जैसा' बताने पर पित्रोदा ने तोड़ी चुप्पी

पित्रोदा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अगर मेरे शब्दों से ठेस पहुंची है तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा उद्देश्य कभी भी किसी की पीड़ा को कमतर आंकना या जायज चिंताओं को कम आंकना नहीं था. मेरा उद्देश्य इमानदारी से बातचीत, सहानुभूति और भारत खुद को कैसे देखता है, दूसरे इसे कैसे देखते हैं, इस बारे में एक जमीनी और जिम्मेदार दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था."

पित्रोदा के किस बयान बयान पर मचा बवाल

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में उन्हें घर जैसा महसूस हुआ. उन्होंने कहा, "हमारी विदेश नीति सबसे पहले पड़ोस पर केंद्रित होनी चाहिए. क्या हम पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत कर सकते हैं? मैं पाकिस्तान गया हूं और वहां घर जैसा महसूस किया. बांग्लादेश और नेपाल में भी ऐसा ही लगा. मुझे लगता है कि जैसे मैं विदेश में नहीं हूं."

बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पित्रोदा को पाकिस्तान का पसंदीदा कहा और एक आतंकवादी राष्ट्र के साथ उनकी निकटता पर सवाल उठाया.

उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान ने किया था. हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी देश पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. क्या कोई देशभक्त कभी कह सकता है कि आतंकी देश पाकिस्तान उसके लिए घर जैसा है, लेकिन राहुल गांधी के करीबी सहयोगी ऐसा कहते हैं."

ये भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर को क्यों रोका गया जल्दी? एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताई वजह, बोले- दुनिया ले सकती हैं सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget