एक्सप्लोरर

G-23 नेताओं पर सलमान खुर्शीद ने साधा निशाना, राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर कही ये बात

कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने जी-23 के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में चुनाव के खिलाफ कोई नहीं है. लेकिन कोई व्यक्ति जिसने अतीत में किसी जगह पर पहुंचने के लिए कोई चुनाव नहीं लड़ा वो चुनाव की बात करता है तो वो हमारे साथ थोड़ा अन्याय कर रहा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी में सुधार की फिर से अपील करने वाले ‘जी-23’ नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने रविवार को कहा कि सुधार उस चीज पर अचानक सवाल उठाने से नहीं आता, जिसका सालों तक ‘फायदा उठाया गया’ हो, बल्कि यह त्याग से आता है.

खुर्शीद ने सवाल किया कि जो लोग संगठनात्मक चुनावों का आह्वान कर रहे हैं, क्या वे इसी तरह पार्टी में उस जगह पर पहुंचे है, जहां वे अभी हैं. जी-23’ के नेता एम वीरप्पा मोइली ने पार्टी को चुनावी रूप से अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इसकी ‘बड़ी सर्जरी’ की आवश्यकता पर जोर दिया था. मोइली के इस बयान के कुछ दिन बाद खुर्शीद ने कहा कि ये ‘‘अच्छे वाक्यांश उत्तर नहीं हैं’’, क्योंकि पार्टी नेताओं को पिछले 10 वर्ष में पैदा हुई चुनौतियों से मिलकर निपटने की जरूरत है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह फैसला राहुल गांधी को करना है कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि राहुल पार्टी अध्यक्ष हों या न हों, वह हमारे नेता रहेंगे. संगठन में सभी स्तरों पर व्यापक सुधार के कपिल सिब्बल के आह्वान और पार्टी की "बड़ी सर्जरी" संबंधी मोइली की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने कटाक्ष किया, "मैं बड़ी सर्जरी को लेकर काफी खुश हूं, लेकिन आप क्या हटाना चाहते हैं- मेरा यकृत, मेरी किडनी, कोई मुझे बताए कि आप कौन सी सर्जरी करवाना चाहते हैं."

गांधी परिवार के निकट समझे जाने वाले नेताओं में शामिल खुर्शीद ने कहा कि पार्टी की ‘सर्जरी’ होनी चाहिए, लेकिन यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि इससे किसी को क्या लाभ और नुकसान होगा. उन्होंने चिकित्सा संबंधी उपमाओं का उपयोग करते हुए कहा, ‘‘ये अच्छे वाक्यांश जवाब नहीं हैं, हमें (समस्या की) तह तक जाने की जरूरत है, हमें भीतर तक जाने की जरूरत है, हमें सर्जरी से पहले एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड करने की जरूरत है.’’

कांग्रेस के सीनयर नेता ने कहा कि जब लोग कहते हैं, "आइए हम सर्जरी करें, सुधार करें, एक बुनियादी बदलाव लाएं", तो उन्हें यह बात समझ में नहीं आती. उन्होंने कहा कि इन लोगों को स्पष्ट रूप से समझाना चाहिए कि इसका क्या मतलब है. उन्होंने कहा, "अगर उनका मतलब है कि फेरबदल होना चाहिए और उन्हें शीर्ष स्थान दिया जाना चाहिए, तो यह सुधार या सर्जरी नहीं है. इसका मतलब यह कहना है, 'मुझे यह काम चाहिए'. इसलिए, मुझे लगता है कि बातचीत होनी चाहिए,."

खुर्शीद ने जोर देकर कहा कि सुधार का आह्वान करने वाले नेताओं को अन्य नेताओं के साथ भी बातचीत करनी चाहिए थी. उन्होंने 'जी 23' नेताओं का जिक्र करते हुए कहा, "किसी ने मुझसे बात क्यों नहीं की और यह क्यों नही कहा कि हम पार्टी के लिए ऐसा करते हैं? ... (ऐसा लगता है) मानो, वे ही सुधार चाहते हैं."

जी-23 नेताओं ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पिछले साल पत्र लिखा था और व्यापक संगठनात्मक सुधार की मांग की थी, लेकिन तब से अभी तक, इस समूह के जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हो गए हैं और कई नेताओं ने समूह से खुद को स्पष्ट रूप से दूर कर लिया है.

खुर्शीद ने कहा कि गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मोइली और सिब्बल जैसे 23 नेताओं के समूह ने बड़े संगठनात्मक सुधार की मांग की थी. उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने केवल इतना कहा कि पार्टी में चुनाव होना चाहिए. उन्होंने ‘जी-23’ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘चुनाव के खिलाफ कोई नहीं है, चुनाव होने चाहिए. अगर वे हमें याद दिलाते कि वे जहां हैं, उन्होंने उस जगह पहुंचने के लिए कौन-सा चुनाव जीता है, तो यह बहुत अच्छा होता. अगर उन्होंने हमें यह याद दिलाया होता, तो हमारे लिए इसे समझना आसान होगा.’’

कांग्रेस नेता ने कहा, "लेकिन यदि वह व्यक्ति चुनाव की बात करता है, जिसने अतीत में किसी स्थान पर पहुंचने के लिए कभी चुनाव नहीं लड़ा, तो मुझे लगता है कि वह हमारे साथ थोड़ा अन्याय कर रहा है." जी-23 नेताओं की संगठनात्मक चुनावों की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि वे सभी स्तरों पर चुनाव चाहते हैं और "मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि क्या वे इसी तरह पार्टी में उस जगह पर पहुंचे है, जहां वे अभी हैं.’’ उन्होंने कहा कि कई सवाल हैं और नेताओं को बैठकर इस बारे में बात करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सुधार के लिए प्रेस के पास जाने की निश्चित तौर पर जरूरत नहीं है.

खुर्शीद ने कहा कि हर पार्टी को समय-समय पर सुधार करना होता है, लेकिन कोई सुधार किसी ऐसी चीज पर अचानक सवाल उठाने से नहीं होता, जिसका आपने फायदा उठाया हो. उन्होंने कहा कि चुनाव से कोई परहेज नहीं है और चुनाव होगा, लेकिन यह समय 5,000 लोगों को इकट्ठा करने और उनसे मतदान कराने का नहीं है. यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के लिए चुनाव कराए जाने चाहिए, खुर्शीद ने कहा कि पार्टी का संविधान तय करेगा कि क्या किया जाना है और ‘‘हम इसका पालन करेंगे.’’

Punjab Congres: पंजाब कांग्रेस में थम नहीं रही अंतर्कलह, कैप्टन ने कहा-फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget