एक्सप्लोरर

सचिन पायलट ने सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी को दिया धन्यवाद, कहा- बेहतर भारत के लिए करता रहूंगा काम

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सचिन पायलट की शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट कर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया.

जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सचिन पायलट की शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने के बाद सचिन पायलट ने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हमारी शिकायतों पर ध्यान देने और उन्हें संबोधित करने के लिए आप सभी का धन्यवाद.

सचिन ने कहा, मैं श्रीमती सोनिया जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी को हमारी शिकायतों पर ध्यान देने और उन्हें संबोधित करने के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं अपने विश्वास में दृढ़ हूं और एक बेहतर भारत के लिए काम करता रहूंगा, जिससे राजस्थान के लोगों से किए गए वादों को पूरा किया जा सके और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके.

पहली बार कैमरे पर बोले सचिन पायलट

इससे पहले राजस्थान में सियासी संकट के बीच पहली बार सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा, "हम सभी ने मिलकर पांच साल तक मेहनत की और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाई और उस सरकार में हम सब भागीदार हैं. लेकिन जहां पर मुझे आपत्तियां थीं. जहां पर मुझे लगा कि अपनी बात रखना बहुत ज़रूरी है, तो कांग्रेस के समक्ष मैंने उस बात को रखा."

पायलट ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज कांग्रेस अध्यक्षा (सोनिया गांधी), पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने और प्रियंका गांधी जी ने, हम सभी से विस्तार से चर्चा की. साथ ही जो हमारे साथी विधायक हैं, उन सभी की बातों को और चिंताओं को प्लैटफॉर्म पर रखा. पायलट ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, पार्टी ने पद दिया है और पार्टी इसे वापस ले सकती है.

पायलट ने इस बात की भी जानकारी दी है कि पार्टी की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि तीन सदस्यीय कमेटी तमाम मुद्दों को हल करेगी जो उनकी तरफ से उठाए गए हैं. उन्होंने कहा, "जो सैद्धांतिक मुद्दे थे, गवर्नेंस के जो मुद्दे थे, मैं चाहता था वो मुद्दे सुने जाएं. ताकि पार्टी और सरकार उन वादों पर खरी उतर सके, जिन वादों को कर के हम सत्ता में आए थे."

सोनिया गांधी ने गठित की थी समिति

बता दें कि सचिन पायलट से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का फैसला किया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बारे में पुष्टि करते हुए कहा कि सचिन पायलट ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने अपनी शिकायत रखी थी, जिसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने का फैसला किया गया है.

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी ने कोरोना वॉरियर्स की अनदेखी का लगाया आरोप, कहा- मोदी सरकार ने हमेशा की तरह विश्वासघात किया  

पूर्व IAS अधिकारी शाह फैसल ने J&K पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, लगाई जा रही हैं ये अटकलें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर समर्थकों की जुटी भीड़
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर समर्थकों की जुटी भीड़
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget