एक्सप्लोरर

राजस्थान संकट: पहली बार कैमरे पर बोले सचिन पायलट- 'पद का लालच नहीं, सैद्धांतिक मुद्दा राहुल गांधी के सामने उठाया'

राहुल गांधी से मुलाकात पर सचिन पायलट ने कहा कि मुझे पद का कोई लालच नहीं है, राहुल गांधी के सामने सैद्धांतिक मुद्दा उठाया.

नई दिल्ली: राजस्थान सियासी विवाद पर दिनभर की हलचल के बाद अब सचिन पायलट ने कहा है कि राजनीति में व्यक्तिगत दुर्भावना की कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर पांच साल तक मेहनत की और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाई थी और उस सरकार में हम सब भागीदार हैं. राहुल गांधी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि मुझे पद का कोई लालच नहीं है, राहुल गांधी के सामने सैद्धांतिक मुद्दा उठाया.

मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा, "हम सभी ने मिलकर पांच साल तक मेहनत की और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाई और उस सरकार में हम सब भागीदार हैं. लेकिन जहां पर मुझे आपत्तियां थीं. जहां पर मुझे लगा कि अपनी बात रखना बहुत ज़रूरी है, तो कांग्रेस के समक्ष मैंने उस बात को रखा."

सचिन पायलट ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज कांग्रेस अध्यक्षा (सोनिया गांधी), पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने और प्रियंका गांधी जी ने, हम सभी ने विस्तार से आज चर्चा की. साथ ही जो हमारे साथी विधायक हैं, उन सभी की बातों को और चिंताओं को प्लैटफॉर्म पर रखा. पायलट ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, पार्टी ने पद दिया है और पार्टी इसे वापस ले सकती है.

पायलट ने इस बात की भी जानकारी दी है कि पार्टी की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि तीन सदस्यीय कमेटी तमाम मुद्दों को हल करेगी जो उनकी तरफ से उठाए गए हैं. उन्होंने कहा, "जो सैद्धांतिक मुद्दे थे, गवर्नेंस के जो मुद्दे थे, मैं चाहता था वो मुद्दे सुने जाएं. ताकि पार्टी और सरकार उन वादों पर खरी उतर सके, जिन वादों को कर के हम सत्ता में आए थे."

राजस्थान सियासी संकट खत्म करने में जुटी कांग्रेस कांग्रेस आलाकमान राजस्थान संकट को दूर करने के लिए खुद जुट गया है. आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएम अशोक गहलोत से बात की. इसके अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सचिन पायलट से मुलाकात हुई. मुलाकात में राहुल ने पायलट से कहा कि राजस्थान में किसी भी कीमत पर सरकार गिरनी नहीं चाहिए. इसके अलावा उन्होंने पायलट को भरोसा दिलाया को उनकी मांगों और शिकायतों का समाधान निकाला जाएगा.

एआईसीसी के जनरल सेकरेट्री केसी वेनुगोपाल ने बताया कि सचिन पायलट की इस मुलाकात के बाद सोनिया गांधी ने फैसला किया है कि सचिन पायलट और असंतुष्ट विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए एआईसीसी तीन सदस्यीय एक कमेटी का गठन करेगी और उचित रास्ता निकालेगी.

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने कोरोना वॉरियर्स की अनदेखी का लगाया आरोप, कहा- मोदी सरकार ने हमेशा की तरह विश्वासघात किया  

पूर्व IAS अधिकारी शाह फैसल ने J&K पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, लगाई जा रही हैं ये अटकलें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS के संगठनात्मक ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, जानें अब कितने क्षेत्र और संभाग में बंटकर होगा काम
RSS के संगठनात्मक ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, जानें अब कितने क्षेत्र और संभाग में बंटकर होगा काम
तेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हत्याकांड, पति ने गर्भवती यूट्यूबर पत्नी की चाकू गोदकर ली जान
तेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हत्याकांड, पति ने की गर्भवती यूट्यूबर पत्नी की चाकू गोदकर मारा
राज्यसभा चुनाव में बजा NDA का डंका, 37 में से 22 सीटों पर हासिल की जीत, उच्च सदन में बढ़ी ताकत
राज्यसभा चुनाव में बजा NDA का डंका, 37 में से 22 सीटों पर हासिल की जीत, उच्च सदन में बढ़ी ताकत
पश्चिम बंगाल चुनाव: शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतारा उन्हीं का 'चेला', ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव
शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतारा उन्हीं का 'चेला', ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव

वीडियोज

Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
Embed widget