एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: कीव और खारकीव में भारी बमबारी के बीच रूस ने कहा- हम यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार

Ukraine Russia Talks: 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद दोनों देशों ने बेलारूस की सीमा पर 28 फरवरी को बातचीत की थी.

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है. रूसी सेना यूक्रेन के कीव और खारकीव में हमले कर रही है. इस बीच रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार है. दोनों देशों के बीच यह युद्ध शुरू होने के बाद दूसरी बैठक होगी. इससे पहले सोमवार को बेलारूस की सीमा पर दोनों देशों के बीच करीब साढ़े पांच घंटे बैठक चली थी. हालांकि यह बैठक बेनतीजा रही.

रूस-यूक्रेन में खूनी जंग के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लवरोव ने तीसरे विश्व युद्ध का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो इसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हो सकता है. उन्होंने कहा है कि ऐसा होता है तो ये विनाशकारी साबित होगा. 

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था. इसके बाद रूस ने कई शहरों को निशाना बनाया है. रूसी सेना ने बुधवार को कीव और खारकीव में हमले को जारी रखा. अधिकारियों के मुताबिक खारकीव शहर में रूस के हमले में 21 लोग मारे गए, जबकि 112 लोग घायल हुए हैं.

कीव में भी धमाके की आवाजें सुनी जा रही है. रूसी सेना ने मंगलवार को कीव स्थित टीवी टावर को निशाना बनाया था. इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी.

यूक्रेन में युद्ध में मारे गए लोगों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. हालांकि यूक्रेन के अधिकारियों ने अनुमान जताया कि 5,000 से अधिक रूसी बल या तो कैद में हैं या मारे गए हैं. यूक्रेनी बलों को हुए नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है.

Ukraine Russia War: रूस के हमले में खारकीव में 21 लोगों की मौत, 112 ज़ख्मी, सातवें दिन भी जारी है जंंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget