एक्सप्लोरर

'आप भगवान हैं या नहीं, इसका फैसला खुद नहीं, लोगों को करने दें', किसके लिए बोले RSS चीफ भागवत

RSS Chief On Manipur: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "हमें यह घोषणा नहीं करनी चाहिए कि हम भगवान बन गए हैं.''

RSS Chief On Manipur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार, 5 सितंबर को शंकर दिनकर केन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यह लोग तय करते हैं कि अपने काम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को भगवान माना जाना चाहिए या नहीं, वह शख्स ये बातें खुद तय नहीं कर सकता है.  शंकर दिनकर ने 1971 तक मणिपुर में बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम किया और छात्रों को महाराष्ट्र लाकर उनके रहने की व्यवस्था की. 

भागवत ने केन के काम को याद करते हुए कहा, ''हमें अपने जीवन में जितना संभव हो उतना अच्छा काम करने का प्रयास करना चाहिए. कोई यह नहीं कह रहा है कि हमें चमकना नहीं चाहिए या अलग नहीं दिखना चाहिए. कार्य के माध्यम से हर कोई श्रद्धेय व्यक्ति बन सकता है, लेकिन हम उस स्तर तक पहुंचे हैं या नहीं, इसका निर्धारण दूसरों द्वारा किया जाएगा, खुद नहीं." भागवत ने कहा, "हमें यह घोषणा नहीं करनी चाहिए कि हम भगवान बन गए हैं.''

मणिपुर में सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं: मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख ने मणिपुर के हालातों का जिक्र करते हुए चिंता जताई. भागवत ने इस बात पर जोर दिया कि संघ के स्वयंसेवकों ने न तो मणिपुर छोड़ा है और न ही बेकार बैठे हैं. इसके बजाय, वे सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दोनों समूहों के बीच तनाव कम करने और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "वहां सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है. स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं. जो लोग बिजनेस या सामाजिक काम से वहां गए हैं उनके लिए स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में भी आरएसएस के स्वयंसेवक मजबूती से तैनात हैं, दोनों गुटों की सेवा कर रहे हैं और स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें:

हरियाणा के लिए कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार बढ़ा, AAP से गठबंधन के खिलाफ उठी आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget