एक्सप्लोरर

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले, 'ये दुनिया को सीखना है कि भारत में विविधता में एकता नहीं, एकता की ही विविधता है'

RSS chief Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को विद्वान बताया और कहा कि उनके साथ बैठने से बहुत कुछ मिल जाता था.

Mohan Bhagwat On Diversity: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत को दुनिया को यह सिखाना है कि विविधता में एकता नहीं, एकता की ही विविधता है. हम एक हैं यह वस्तुस्थिति है. हम अलग-अलग हैं यह भाव है और हमारी भारतीय संस्कृति का भाव ही वसुधैव कुटुंबकम रहा है.

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने सदैव ही दुनिया को यह भाव देने का काम किया है. भारत के अस्तित्व का एक मात्र प्रयोजन यह ही है कि भारत को दुनिया को सिखाना है कि विविधता में एकता नहीं, बल्कि एकता की ही विविधता है. 

उन्होंने कहा है कि दुनिया में सुरक्षा का एकमात्र उपाय मिलकर रहना है. भागवत ने कहा कि अमेरिका की एकता का आधार ही आर्थिक हित है. वहीं, अरब को एक रिलीजन के आधार पर एक रखा है. 
 
'भारत ने वसुधैव कुटुंबकम् का रास्ता दिखाया'
हाल में भारत में समाप्त हुए G20 शिखर सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि G20 में जो वसुधैव कुटुंबकम् की बात कही गई थी, वह इसलिए कह गई थी कि भारत हमेशा से दुनिया को यह ही रास्ता दिखाता रहा है.

'विद्वान थे प्रणव मुखर्जी'
आरएसएस चीफ ने कहा, "रंगा हरी अकेले ऐसे शख्स नहीं थे, जिनके पास बैठने से बहुत कुछ सीखने को मिल जाता था, बल्कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ बैठने से बहुत कुछ मिल जाता था. वह बहुत विद्वान थे. जब उनसे मैं मिलता था, वह कहते थे कि भारत का संविधान ही सेकुलर है. फिर रुके और बोले कि 500 साल से हमारे देश की यही पद्धति रही है."

एकता पर विचार करना चाहिए- मोहन भागवत
उन्होंने कहा, "हमारी यह भावना है कि सारी पृथ्वी वसुधैव कुटुम्बकम है. दुनिया को यह ज्ञान देने वाला भारत होना चाहिए. इस लेखन का अध्ययन कर हमें अपने देश की विविधता को दूर करके, एकता पर विचार करना चाहिए."

यह भी पढ़ें- '...मनमाने कदम उठाने जा रही है केंद्र सरकार', देशद्रोह कानून का जिक्र कर बोलीं सीएम ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget