एक्सप्लोरर

'धर्म को मानने वाला फायदा नहीं उठाता', RSS चीफ मोहन भागवत ने अमेरिका-चीन को सुनाई खरी-खरी, विदेश नीति कर दी साफ

Mohan Bhagwat News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने विकसित देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने भारत की विदेश नीति की भी तारीफ की.

Mohan Bhagwat Praises India: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने भारत सरकार की सराहना करते हुए चीन और अमेरिका को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि कुछ विकसित देश अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर दूसरे देशों पर धाक जमाने की कोशिश करते हैं. पहले रूस ऐसा करके यूक्रेन पर धाक जमाने का प्रयास कर रहा था. इसके बाद अमेरिका ने इसपर अपना अधिकार कर लिया. अब लगता है कि चीन इस काम में अमेरिका से भी आगे निकल जाएगा. 

एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि बड़े होकर (ताकतवर बनकर) बड़े देश क्या करते हैं, डंडा चलाते हैं. अमेरिका और रूस यूक्रेन को मोहरा बनाकर लड़ रहे हैं. विकसित होकर कुछ देश डंडा चलाने का काम करते हैं. रूस और अमेरिका दोनों ही देशों ने भारत से इस मामले में उनका पक्ष लेने के लिए कहा था, लेकिन भारत ने जवाब में कहा कि सभी देश हमारे दोस्त हैं और उसने सबसे पहले यूक्रेन को मदद पहुंचाने का काम किया. भारत ने दो टूक कहा था कि ये लड़ाई का जमाना नहीं है, इसलिए युद्ध बंद किया जाए. 

'धर्म के लिए आगे बढ़ रहा है भारत'

भारत की विदेश नीति की तारीफ करते हुए भागवत ने आगे कहा कि पहले ऐसी हिम्मत नहीं थी कि भारत इस तरह से अपना स्टैंड ले सके. भारत अब धर्म के लिए आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि धर्म के लिए लड़ने वाला देश किसी दूसरे देश से लाभ नहीं उठाएगा. भारत लाभ देने वाला देश है. दरअसल, जब यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा था कि ये युद्ध का युग नहीं है.
 
'भारत देने वाला देश है'

भागवत ने कहा कि श्रीलंका पहले चीन से और पाकिस्तान से दोस्ती करता था और हमको (भारत) जरा दूर ही रखता था. हालांकि, जब श्रीलंका खतरे में पड़ा तो उसकी मदद के लिए कौन आगे आया? उन्होंने कहा कि उसकी मदद के लिए दुनिया का एक ही देश आया. उस देश का नाम भारत है. हमारे कमाए हुए से कोई और भूखा जीवित रह रहा है तो भारत देने वाला देश है. 

ये भी पढ़ें: 

'पहले खुलेआम घूमता था, लेकिन अब...', अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी से एक दिन पहले क्या बोले थे अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget