एक्सप्लोरर

RSS Tiranga DP: आरएसएस और मोहन भागवत ने ट्विटर की डीपी बदली, लगाया तिरंगा

RSS Tiranga DP: आरएसएस और मोहन भागवत के ट्विटर की डीपी बदल गई है. दोनों ही अकाउंट्स पर अब तिरंगे की तस्वीर लगी है.

Har Ghar Tiranga Campaign: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीरों पर तिरंगे का चित्र लगाया है. पीएम मोदी ने पिछले दिनों सभी से सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बदलकर तिरंगा (Tiranga) लगाने की अपील की थी. इसके बाद पीएम समेत कई मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, विपक्षी नेताओं और आम लोगों ने अपनी डीपी पर तिरंगे की फोटो लगाई.

हालांकि आरएसएस (RSS) और संगठन प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने अपनी डीपी नहीं बदली थी. जिसके बाद आरएसएस और बीजेपी (BJP) विपक्ष के निशाने पर आ गई थी. इसी बीच अब आरएसएस और मोहन भागवत ने ट्विटर की डीपी बदल दी है. दोनों ही अकाउंट्स पर अब तिरंगे की तस्वीर लगी है. 

पीएम मोदी ने अपने 'मन की बात' रेडियो प्रसारण के दौरान देशवासियों से 2 से 15 अगस्त के बीच सोशल मीडिया पर तिरंगे को अपनी डीपी लगाने की अपील की थी. 

कांग्रेस नेताओं की डीपी पर बीजेपी ने किया था कटाक्ष

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की हाथ में तिरंगा लिए एक तस्वीर को अपनी डीपी लगाया है. बीजेपी ने इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया था. बीजेपी नेताओं ने कहा था कि राहुल गांधी को अपने परिवार के बाहर देखना चाहिए. 

आरएसएस के फोटो नहीं बदलने पर हुई आलोचना

पीएम मोदी की अपील के बाद आरएसएस और मोहन भागवत ने अपने सोशल मीडिया पर डीपी नहीं बदली थी. जिसके बाद बीजेपी और आरएसएस विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई थी. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्विटर पर आरएसएस और उसके प्रमुख मोहन भागवत की प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट को शेयर कर लिखा था कि, "संघ वालों, अब तो तिरंगा को अपना लो."

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने कहा था, "हम अपने नेता जवाहरलाल नेहरू की हाथों में तिरंगा लिए फोटो को डीपी लगा रहे हैं, लेकिन लगता है कि प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक नहीं पहुंचा. जिन्होंने 52 साल तक नागपुर में अपने मुख्यालय में झंडा नहीं फहराया, क्या वे प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?''

इस मामले को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पीएम मोदी (PM Modi) और आरएसएस (RSS) पर तीखा हमला किया था. उन्होंने कहा था कि, "पीएम मोदी कहते हैं कि उनका आधार आरएसएस की विचारधारा है. वह हमसे तिरंगा (Tiranga) डीपी लगाने और रैलियां निकालने के लिए कह रहे हैं, लेकिन आरएसएस ने स्वतंत्र भारत को खारिज कर दिया." 

ये भी पढ़ें- 

Organizer Magazine: तिरंगे को लेकर पीएम मोदी से असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा तीखा सवाल...RSS के मुखपत्र का किया जिक्र

Shinde Vs Thackeray: एकनाथ शिंदे बनाने जा रहे हैं नया 'शिवसेना भवन', पुरानी इमारत के पास होगा निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
ओवैसी के वकील ने SC से वक्फ अधिनियम पर सुनवाई करने का किया आग्रह, कहा- 'मुस्लिमों के अधिकार...'
ओवैसी के वकील ने SC से वक्फ अधिनियम पर सुनवाई करने का किया आग्रह, कहा- 'मुस्लिमों के अधिकार...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget