एक्सप्लोरर

देश के सबसे बड़े अस्पताल AIIMS के बैंक खातों से 12 करोड़ चोरी, 29 करोड़ उड़ाने की कोशिशें नाकाम

इस धोखाधड़ी के सामने में आने बाद भी दोषियों ने पिछले एक हफ्ते में एसबीआई के देहरादून और मुंबई स्थित अन्य शाखाओं से 29 करोड़ रुपये से अधिक राशित उड़ाने की कोशिशें की. इसके लिये उन्होंने कथित तौर पर ‘क्लोन किये हुए चेक’ का इस्तेमाल किया.

नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भी बैंकिंग धोखाधड़ी का शिकार बन गया है. जालसाजों ने ‘क्लोन किये गये चेक’ का कथित तौर पर इस्तेमाल करते हुए एसबीआई में मौजूद इसके दो बैंक खातों से पिछले एक महीने में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे उड़ा लिए. ये पैसे एम्स के एसबीआई में मौजूद खातों से अन्य शहरों में स्थित बैंक की शाखाओं से निकाले गए हैं.

मुंबई में हुई 29 करोड़ रुपए उड़ाने की नाकाम कोशिश

इस धोखाधड़ी के सामने में आने बाद भी दोषियों ने पिछले एक हफ्ते में एसबीआई के देहरादून और मुंबई स्थित अन्य शाखाओं से 29 करोड़ रुपये से अधिक राशित उड़ाने की कोशिशें की. इसके लिये उन्होंने कथित तौर पर ‘क्लोन किये हुए चेक’ का इस्तेमाल किया. सूत्रों ने बताया कि जालसाजों ने देहरादून में एसबीआई की एक शाखा से 20 करोड़ रुपये जबकि मुंबई स्थित बैंक की शाखा से नौ करोड़ रुपये उड़ाने की कोशिश की. हालांकि, ये कोशिशें नाकाम कर दी गईं. अस्पताल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से संपर्क कर घोटाले की जांच की मांग की है. एक अधिकारी के मुताबिक एम्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा है कि एसबीआई की शाखाओं में जालसाजों द्वारा पेश किये गये जाली चेक ‘अल्ट्रा वॉयलेट रे’ (पराबैंगनी किरण) जांच को पार कर गये और उसी क्रम संख्या के मूल चेक अब भी एम्स के पास पड़े हुए हैं.

एम्स अधिकारियों की प्रत्यक्ष भूमिका या मिलीभगत का सबूत नहीं

एक बैंक अधिकारी ने बताया कि 25,000 रुपये या इससे अधिक रकम के चेक की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से जांच की जाती है. एम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो यह बताता हो कि एम्स अधिकारियों की प्रत्यक्ष भूमिका या मिलीभगत है क्योंकि हस्ताक्षर करने वाले अधिकृत लोगों के दस्तखत भी फर्जी नजर आते हैं.’’ रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भुगतान करने या रोकने को सीधे तौर पर एसबीआई बैंक और इसकी शाखाओं में नियंत्रण तंत्र की नाकामी बताई जा सकती है. इसलिये यह नुकसान एम्स से जुड़ा नहीं है.’’ यह भी बताया गया है कि एसबीआई अन्य शाखाओं में सत्यापन प्रोटोकॉल पालन करने में नाकाम रही. साथ ही, बैंक से चोरी हुई यह राशि जमा करने को कहा गया है.

सूत्रों ने बताया कि एसबीआई में एम्स के मुख्य खाते से फर्जी तरीके से सात करोड़ रुपये उड़ा लिये गये. यह खाता एम्स के निदेशक द्वारा संचालित किया जाता है. वहीं पांच करोड़ रुपये डीन, रिसर्च ऑफ एम्स के पास मौजूद खाते से उड़ाये गये. इस मामले के सामने आने के बाद एसीबीआई ने अपनी सभी शाखाओं को सतर्क कर दिया है और अपने कर्मचारियों को एम्स, नई दिल्ली द्वारा जारी मोटी राशि के चेक का भुगतान नहीं करने की सलाह दी है.

खाता धारक के मोबाइल पर संदेश भी भेजता है बैंक 

वहीं, एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बैंक के निर्देशों के मुताबिक, अगर दो लाख रुपये से अधिक का चेक बैंक की किसी अन्य शाखा में भुनाने की कोशिश की जाती है तो उसे ‘क्लियर’ करने या यहां तक कि रुपये हस्तांतरित करने से पहले पुष्टि पाने के लिये ग्राहक से संपर्क करना होता है. साथ ही, अन्य शाखाओं को मोटी रकम के चेक के मामले में खाता धारक का ब्यौरे की पुष्टि के लिये मूल शाखा (जिसमें ग्राहक का खाता है) से संपर्क करने की जरूरत होती है. जब चेक क्लियरिंग के लिये प्राप्त होते हैं तो बैंक खाता धारक के मोबाइल पर संदेश भी भेजता है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशों के मुताबिक यदि तीन करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी होती है तो बैंक सीबीआई के पास शिकायत दर्ज कराते हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसबीआई ने मौजूदा मामले में सीबीआई से संपर्क किया है नहीं.

यह भी पढ़ें-

हैदराबाद में महिला डाक्टर को गैंगरेप के बाद जलाकर मारा, राहुल गांधी बोले- जघन्य घटना से स्तब्ध हूं

गांधी परिवार की सुरक्षा को लेकर शिवसेना ने सरकार पर उठाए सवाल, इंदिरा को बताया ‘शहीद’, राजीव को ‘बलिदानी’

पुलिस रिफॉर्म से ज़्यादा पुलिसिंग के तरीके में रिफॉर्म की ज़रूरत मानते हैं गृह मंत्री अमित शाह विकास दर गिरने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, सुरजेवाला बोले- बर्बादी की कगार पर खड़ा है देश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान
असम में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया-इंडिगो-कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
Embed widget