एक्सप्लोरर

'मेरे जीजाजी को...', रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की चार्जशीट पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

Gurugram Land Deal Case: रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े लैंड स्कैम मामले में 24 जुलाई को सुनवाई होगी. ईडी ने गुरुवार को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है. इसमें वाड्रा समेत 11 आरोपियों के नाम हैं.

कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके खिलाफ गुरुग्राम लैंड डील मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले पर पहली बार लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खोलकर सरकार पर हमला बोला है. 

राहुल गांधी ने शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, "मेरे जीजाजी को पिछले दस सालों से यह सरकार परेशान कर रही है. यह ताज़ा आरोपपत्र उसी षडयंत्र का एक और हिस्सा है. मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ हूं क्योंकि उन्हें दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न का एक और हमला झेलना पड़ रहा है." 

आखिरकार सच्चाई की जीत होगी- राहुल गांधी
उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता है कि वे सभी किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करने के लिए पर्याप्त बहादुर हैं और वे गरिमा के साथ ऐसा करते रहेंगे. आखिरकार सच्चाई की जीत होगी.

क्या है पूरा मामला ?
रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े लैंड स्कैम मामले में 24 जुलाई को सुनवाई होगी. ईडी ने गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में वाड्रा समेत 11 आरोपियों के नाम हैं. बता दें कि ये मामला 2008 में खरीदी गई जमीन से जुड़ा है. ईडी ने इस मामले में वाड्रा और उनकी कंपनियों की 43 प्रॉपर्टी अटैच की हैं. 

वाड्रा की कंपनी Skylight Hospitality ने 2008 में गुरुग्राम के सेक्टर-83 स्थित शिकोहपुर गांव में लगभग 3.53 एकड़ जमीन खरीदी थी. उस समय ये जमीन करीब 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी गई थी. आरोप है कि ये जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से गलत जानकारी देकर खरीदी गई थी. 2012 में ये जमीन लगभग 58 करोड़ में रियल एस्टेट कंपनी DLF को बेच दी गई. आरोप है कि कम दाम में जमीन खरीदकर ज्यादा मुनाफा कमाया गया और मनी‑लॉन्ड्रिंग की गई.

ये भी पढ़ें: 

पीएम मोदी का बिहार और पश्चिम बंगाल दौरा, हजारों करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, जान लें आपके काम की कौन सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget