एक्सप्लोरर

Coal Scam: 'झुकूंगा नहीं, मौत की सजा भी स्वीकार', ईडी की पूछताछ के बाद BJP पर जमकर बरसे अभिषेक बनर्जी

West Bengal Coal Scam: पश्चिम बंगाल में कोयला घोटाले के मामले में आज अभिषेक बनर्जी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और गृह मंत्री पर जमकर निशाना साधा है.

Abhishek Banerjee: कोयला घोटाले (Coal Scam) की जांच का सामना कर रहे टीएमसी (TMC) नेता और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कड़े तेवर दिखाए हैं. उन्होंने कहा है कि मैं 30 बार पूछताछ (Questioning) के लिए तैयार हूं, लेकिन बीजेपी (BJP) के सामने सिर नहीं झुकाऊंगा. उन्होंने ये बात ईडी (ED) से पूछताछ होने के बाद कही.

उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के सामने सिर नहीं झुकाऊंगा जो राजनीतिक तौर पर लड़ नहीं सकते और डराने के लिए ईडी और सीबीआई (CBI) का सहारा ले रहे हैं. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने ये भी कहा कि अगर मेरे खिलाफ आरोप सही साबित होते हैं तो मैं मौत की सजा को स्वीकार करने के लिए भी तैयार हूं.

अभिषेक बनर्जी कोयला घोटाले के मामले में आज ईडी के समक्ष पेश हुए. उन्होंने कहा कि ये कोई कोयला या पशु घोटाला नहीं है बल्कि ये गृह मंत्री घोटाला है, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें लेनी चाहिए. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बीएसएफ की मौजूदगी में गाय की तस्करी कैसे हो सकती है? इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा कि गौ तस्करी का पैसा सीधे अमित शाह के पास गया है.

ईडी के समक्ष पेश हुए अभिषेक

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ‘कोयला चोरी घोटाले’ की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए. अभिषेक कोलकाता के पास सॉल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एजेंसी के कार्यालय में सुबह करीब 11 बजे पहुंचे.

पहले भी हो चुकी है पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पांच अधिकारियों (Officers) की एक टीम अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) से पूछताछ करने के लिए गुरुवार रात कोलकाता (Kolkata) पहुंची थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीजीओ कॉम्प्लेक्स (CGO Complex) में भारी पुलिस बल (Police Force) तैनात किया गया था. अभिषेक बनर्जी से पहले भी इस मामले में पूछताछ (Questioning) की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: Coal Smuggling: भतीजे अभिषेक को ED का समन भेजने पर भड़की ममता बनर्जी, कहा- कानूनी लड़ाई लड़ेंगी

ये भी पढ़ें: Coal Scam: कोयला घोटाले की जांच की आंच! ED ने ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भेजा समन, 2 सितंबर को पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget