एक्सप्लोरर

रवनीत सिंह बिट्टू का पलटवार, कहा- 'कांग्रेस 1984 की याद दिला रही, यही है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान'

Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ जारी कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर अपनी पुरानी चाल पर लौट आई है.

Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ जारी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया है. रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस अपनी पुरानी चाल पर लौट आई है. गांधी परिवार का पर्दाफाश करने वाले को आगजनी और हिंसा की धमकियां दी जाती हैं, जो 1984 के सिख दंगों की याद दिलाती हैं. बिट्टू ने सवाल किया है कि क्या इसे ही राहुल गांधी अपनी 'मोहब्बत की दुकान' कहते हैं?

दरअसल, राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जोरदार हमला किया था. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को 'आतंकवादी' तक कह दिया था. बिट्टू के बयान का एक अन्य बीजेपी नेता ने भी समर्थन किया था. अब इस बयान के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं. बिट्टू के बयान से कांग्रेस आग बबूला है. इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के बड़ी संख्या कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर भी जोरदार प्रदर्शन हुआ है. कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में रवनीत सिंह बिट्टू के पुतले फूंक रहे हैं, साथ ही उनसे अपने बयान पर माफी मांगने के लिए दबाव बना रहे हैं.

राहुल गांधी के दिखाए रास्ते पर चले रहे कांग्रेसी
केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन किया है.कांग्रेस के दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी से डरने वाले नहीं हैं. कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है. 

मंत्री ने ट्वीट कर किया पलटवार
दूसरी तरफ जमकर हो रहे पुतलादहन और प्रदर्शन के बीच रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान को निशाना बनाया और सिख दंगों की याद दिलाई. एएआई के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए मंत्री ने कहा कि लोग देख रहे हैं और ध्यान दे रहे हैं कि कांग्रेस क्या कर रही है. 

यह भी पढ़ेंः Ravneet Singh Bittu On Rahul Gandhi: रवनीत बिट्टू ने फिर दोहराई अपनी बात- संसद में भी आतंकी कहूंगा..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget