एक्सप्लोरर

Mughal Gardens New Name Amrit Udyan: बदला गया मुगल गार्डन का नाम, आम लोगों के लिए इस दिन से खुलेगा यह उद्यान, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

Amrit Udyan News: राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल गया है. अपनी खूबसूरती के लिए यह देश ही नहीं, दुनियाभर के लोगों के बीच मशहूर है. आम जनता खास तौर पर इसके खुलने का इंतजार करती है.

Rashtrapati Mughal Gardens Now Amrit Udyan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' करने का फैसला किया है. स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे 'आजादी के अमृत महोत्सव' के मौके पर राष्ट्रपति भवन ने इस फैसले का एलान किया है.

राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के मुताबिक, कल (29 जनवरी को) खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में मौजूद सभी उद्यानों का अवलोकन करेंगी. बता दें कि राष्ट्रपति भवन में कुल 5 गार्डन या उद्यान हैं, जिनमें से एक मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था. अब राष्ट्रपति ने इन पांचों उद्यानों का नाम 'अमृत उद्यान' करने का निर्णय लिया है. इन उद्यानों में 'हर्बल गार्डन', 'बोंजाई गार्डन', 'सेंटर लॉन', 'लांग गार्डन' और 'सर्कुलर गार्डन' शामिल हैं जो अब अमृत उद्यान के नाम से जाने जाएंगे.


Mughal Gardens New Name Amrit Udyan: बदला गया मुगल गार्डन का नाम, आम लोगों के लिए इस दिन से खुलेगा यह उद्यान, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

आम लोगों को लिए इस दिन से खुलेगा अमृत उद्यान

इन सभी उद्यानों को आम लोगों के दर्शन के लिए 31 जनवरी से खोला जा रहा है. राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में बताया गया है कि आम लोगों के लिए उद्यान को 31 जनवरी से 26 मार्च तक खुला रखने का फैसला किया गया है. इस दौरान हर सोमवार और 8 मार्च को होली के दिन उद्यान बंद रहेगा. उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों के घूमने के लिए खुला रहेगा.


Mughal Gardens New Name Amrit Udyan: बदला गया मुगल गार्डन का नाम, आम लोगों के लिए इस दिन से खुलेगा यह उद्यान, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

इन लोगों के लिए अंतिम तिथि के बाद भी खुलेगा उद्यान

इस साल एक खास बात यह भी है कि 26 मार्च को आम लोगों के घूमने के लिए लिए उद्यान बंद होने के बाद, राष्ट्रपति भवन की तरफ से किसानों, जवानों , दिव्यांगजनों और महिलाओं के लिए इसे एक-एक दिन खोलने की विशेष व्यवस्था की गई है. अमृत उद्यान 28 मार्च को किसानों के लिए, 29 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए, 30 मार्च को सेना, अर्धसैनिक और पुलिस के जवानों के लिए और 31 मार्च को महिलाओं के घूमने के लिए विशेष रूप से खोला जाएगा.


Mughal Gardens New Name Amrit Udyan: बदला गया मुगल गार्डन का नाम, आम लोगों के लिए इस दिन से खुलेगा यह उद्यान, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

उद्यान घूमने के लिए ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

उद्यान घूमने के लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट https://rashtrapatisachivalaya.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है. हालांकि, राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 12 पर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा. उद्यान में लोगों का प्रवेश गेट नंबर 35 से हो सकेगा.

यह भी पढ़ें- Beating Retreat: बीटिंग द रिट्रीट में होगा देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो, तीनों सेनाएं बजाएंगी शास्त्रीय धुन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, CJP की मांग- ये दमनकारी सरकार, देश में लगे राष्ट्रपति शासन
LIVE: जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, CJP की मांग- ये दमनकारी सरकार, देश में लगे राष्ट्रपति शासन
CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
एक पैर में जूता, इस हालत में ही सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज, जानें क्या बोले?
एक पैर में जूता, इस हालत में ही सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget