एक्सप्लोरर

बीमारी के शुरुआती 5 दिन में रैपिड एंटीजन टेस्ट से पता लगाया जा सकता है संक्रमण: स्टडी

आईसीएमआर की स्टडी के मुताबिक मरीजों के बीमार होने के शुरुआती पांच दिनों में कोविड-19 का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन जांच की जा सकती है.

नई दिल्लीः भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की स्टडी के मुताबिक मरीजों के बीमार होने के शुरुआती पांच दिनों में कोविड-19 का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन जांच की जा सकती है. ताकि जल्दी उनकी पहचान की जा सके और अलग करके इलाज शुरू किया जा सके. इस स्टडी को इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईजेएमआर) में प्रकाशित किया गया है.

यह स्टडी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) की ओर से 31 मई से 24 जुलाई के बीच मरीजों की कोविड-19 जांच पर आधारित है. इस अध्ययन में 330 मरीज शामिल हुए. अध्ययन के मुताबिक जिन मरीजों में रैपिड एंटीजन जांच से संक्रमण की पुष्टि हुई, उन्हें अलग कर इलाज करना चाहिए जबकि जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है उनकी जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से कर संक्रमण की पुष्टि की जानी चाहिए.

एम्स में जिन मरीजों की जांच की गई उनमें 31.5 प्रतिशत मरीजों को बुखार, 25.4 प्रतिशत मरीजों को खांसी, 11.8 प्रतिशत मरीजों को थकान और बेचैन, 3.3 प्रतिशत मरीजों को सिर दर्द, 3.3 प्रतिशत मरीजों को नाक बहने की शिकायत थी. वहीं, 57 मरीजों ने गले में छाले होने की शिकायत की लेकिन इनमें से केवल दो मरीजों (3.5 प्रतिशत) के ही कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

95.4 फीसदी सटीक रहा रैपिड एंटीजन टेस्ट स्टडी के मुताबिक, रैपिड एंटीजन जांच में 64 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई. इनमें से 63 वास्तव में संक्रमित थे जबकि एक की गलत रिपोर्ट आई थी. इसी प्रकार जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई उनमें से 252 लोग (76.3 प्रतिशत) वास्तव में संक्रमण मुक्त थे जबकि 14 (4.2 प्रतिशत) संक्रमित थे. इस प्रकार रैपिड एंटीजन जांच की सटीकता 95.4 प्रतिशत रही।

स्टडी  में कहा गया कि ‘‘ यह निष्कर्ष निकलता है कि बीमारी के शुरुआती पांच दिनों और मध्यम दर्जे के लक्षण वाले मरीजों में कोविड-19 का पता लगाने में रैपिड एंटीजन जांच की सटीकता बेहतर है.’’

यह भी पढ़ें-

फ्रांस से नॉन स्टॉप सफर कर भारत पहुंचे तीन राफेल एयरक्राफ्ट, उड़ान के दौरान 3 बार भरा गया ईंधन

Trump vs Biden: विदेश सचिव ने कहा, 'अमेरिकी चुनाव में कोई भी जीते, भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में बवाल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: पेपर लीक पर संसद में बवाल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget