एक्सप्लोरर

Trump vs Biden: विदेश सचिव ने कहा, 'अमेरिकी चुनाव में कोई भी जीते, भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर'

भारतीय विदेश सचिव ने कहा है कि भारत को अमेरिका का लगातार समर्थन मिलता रहा है चाहे वहां किसी भी पार्टी का शासन हो.

नई दिल्ली: भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि भारत-अमेरिका का संबंध इतना मजबूत है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते इससे संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा. श्रृंगला ने कहा, 'हमारे ऐसे रिश्ते हैं जिसे हम समग्र वैश्विक रणनीतिक भागीदारी कहते हैं. दोनों देशों के बीच आपसी हितों वाले कई क्षेत्रों में सहयोग है. भारत को अमेरिका का लगातार समर्थन मिलता रहा है चाहे वहां किसी भी पार्टी का शासन हो. हमें उम्मीद है आगे भी ऐसा ही होगा.'

यूरोप में किसी सिरफिरे का हमला नहीं

यूरोप के तीन देशों के दौरे के दौरान अंतिम चरण में विदेश सचिव श्रृंगला लंदन में हैं. यूरोप में हमले की घटना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘संकट के इस समय में हम पूरी तरह यूरोप के साथ हैं. हमारा मानना है कि नस्लवाद और आतंकवाद के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साथ मिलकर काम करना होगा.’

उन्होंने कहा, ‘हम इसे किसी सिरफिरे का हमला नहीं मानते. कुछ संगठन, समूह और कुछ देश हैं जो इनका समर्थन करते हैं. हमने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान देखे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि हमें पश्चिमी देशों को सिखाना होगा कि अल्पसंख्यकों के साथ किस तरह पेश आया जाए. यह उस देश का बयान है जिसने अपने यहां से अल्पसंख्यकों का सुनियोजित तौर पर सफाया कर दिया.’

चीन के चलते संबंधों पर पड़ा असर

चीन के साथ गतिरोध के मुद्दे पर श्रृंगला ने कहा कि भारत अपनी क्षेत्रीय अखंडता को लेकर समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि सीमा पर एकतरफा तरीके से यथास्थिति बदलने के चीन के प्रयास के कारण द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ा है.

उन्होंने कहा, ‘एकतरफा तरीके से यथास्थिति बदलने के चीन के प्रयास के कारण हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों पर असर पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘आपको ध्यान रखना होगा कि सीमा को लेकर समान धारणा नहीं है, फिर भी आप बदलाव करना चाहते हैं तो इससे संबंधों पर असर पड़ता है. हम चिंतित हैं कि चीन ने यह कदम उठाया.’

ये भी पढ़ें-

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों की मतगणना में डोनाल्ड ट्रंप ने उठाए डाक मतपत्रों पर सवाल, फंस सकता है पेंच

US Election Result: भारत के चुनावों में अमेरिकी चुनावों वाले सुधार की जरूरत, देखिए ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget