एक्सप्लोरर

ओवैसी के उठाए सवालों पर वीएचपी का जवाब, कहा- पीएम का भूमि पूजन करना बिल्कुल ठीक

दूरदर्शन पर राम मंदिर के भूमि पूजन के लाइव प्रसारण को सही ठहराते हुए आलोक कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं है कि दूरदर्शन पर पहली बार इस तरीके से कोई कार्यक्रम दिखाया जा रहा है.

नई दिल्ली: 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन में पीएम नरेंद्र मोदी के जाने और भूमि पूजन के दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण को लेकर कुछ विपक्षी दल भी सवाल खड़े कर रहे हैं. इन्हीं में से एक हैं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम. ओवैसी ने राम मंदिर की भूमि पूजन में प्रधानमंत्री के जाने से लेकर भूमि पूजन के लाइव टीवी प्रसारण पर सवाल उठाए हैं.

ओवैसी के इन सवालों का जवाब वीएचपी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने दिया. आलोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का अयोध्या जाना बिल्कुल गलत नहीं है और दूरदर्शन पर होने वाला लाइव प्रसारण भी बिल्कुल ठीक है, क्योंकि इससे पहले भी सभी धर्मों के धार्मिक आयोजनों और उत्सवों का प्रसारण किया जाता रहा है.

प्रधानमंत्री का भूमि पूजन के लिए जाना बिल्कुल ठीक- आलोक कुमार वीएचपी के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री खुद भी एक राम भक्त हैं और इसके साथ ही देश के करोड़ों लोगों की जो भावना है उसका प्रतिनिधित्व करते हैं तो ऐसे में प्रधानमंत्री का वहां पर जाना कहीं से गलत नहीं कहा जा सकता.

राम मंदिर का भूमि पूजन दूरदर्शन पर तोड़ेगा टीआरपी के सारे रिकॉर्ड- वीएचपी दूरदर्शन पर राम मंदिर के भूमि पूजन के लाइव प्रसारण को सही ठहराते हुए आलोक कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं है कि दूरदर्शन पर पहली बार इस तरीके से कोई कार्यक्रम दिखाया जा रहा है. क्योंकि इस भूमि पूजन से पहले भी साल भर में जितने भी तीज त्योहार होते हैं, उन सब का भी प्रसारण किया जाता रहा है, फिर चाहे वो किसी भी धर्म के क्यों ना हों. ऐसे में भला राम मंदिर के भूमि पूजन के प्रसारण में क्या आपत्ति है. आलोक कुमार ने दावा करते हुए कहा कि राम मंदिर का भूमि पूजन उस दिन टेलीविजन की टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह बोले- राम मंदिर में सीता जी की भी हो प्रमुख मूर्ति, भव्य शिवलिंग स्थापित किया जाए  राजस्थान: CM अशोक गहलोत ने विधानसभा सत्र 31 जुलाई से बुलाने का संशोधित प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा 
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget