एक्सप्लोरर

क्या I.N.D.I.A. की काट बनेगा पीएम मोदी का G.Y.A.N. फॉर्मूला? 2024 के लिए बिछ गई बिसात

Ram Mandir Opening: राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बीजेपी ने भी तैयारी की है. पार्टी मंदिरों में एक विशेष अभियान चलाएगी. इंडिया अलायंस की काट के लिए पीएम मोदी के 'ज्ञान' फॉर्मूले से बीजेपी काम लेगी.

Ram Mandir Pran Pratishtha: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल में सभी मोर्चों के प्रभारियों में बड़ा बदलाव करते हुए नए प्रभारियों की नियुक्ति की थी. इन नवनियुक्त मोर्चा प्रभारियों ने शनिवार (7 जनवरी) को दिल्ली में सभी मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की.

बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के आधार पर बीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशव्यापी अभियान चलाने का कार्यक्रम तैयार किया है.

इसी मंगलवार को नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में हुई बैठक में यह तय किया गया था कि बीजेपी 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या सहित पूरे देश के मंदिरों में 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगी.

क्या है बीजेपी का प्लान?

22 जनवरी को पीएम मोदी की ओर से किए जाने वाले राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को देशभर में बूथ स्तर पर लाइव दिखाने की व्यवस्था की जाएगी और शाम को देश के हर घर में रामज्योति जलाकर देशभर में दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा. वहीं, 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भी अगले दो महीने तक देशव्यापी अभियान चलाने की तैयारी है.

बीजेपी 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक राम मंदिर दर्शन को लेकर देशभर में बूथ स्तर तक एक अभियान चलाएगी. इस अभियान के तहत पार्टी देश भर से अयोध्या जाने वाले भक्तों की मदद करेगी और उनका स्वागत भी करेगी. पार्टी की तरफ से बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे जो अपने-अपने बूथ से राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को सहयोग करेंगे.

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का टारगेट

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी बीजेपी ने 10 प्रतिशत नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए पार्टी खासतौर पर गरीब, युवा, महिला और किसान पर ज्यादा फोकस करने जा रही है.

क्या है बीजेपी का 'ज्ञान' फॉर्मूला?

विपक्षी दलों की जाति जनगणना और ओबीसी आरक्षण की मांग को कुंद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यह कह रहे हैं कि उनके लिए देश में सबसे बड़ी चार ही जाति हैं - गरीब, युवा, महिलाएं और किसान और इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसार पार्टी ने इन चारों वर्गों को लुभाने के लिए एक 'ज्ञान' अर्थात जी.वाई.ए.एन. फॉर्मूला तैयार किया है. बीजेपी के लिए इस 'ज्ञान' फॉर्मूले का अर्थ है - गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान ) और नारी ( महिला). पार्टी ने इन वर्गों को साधने के लिए कमेटी बना दी है और इन्हें सरकार और पार्टी दोनों ही स्तरों पर साधा जाएगा.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में लगे AI वाले कैमरे, प्राण प्रतिष्ठा से पहले की गईं ये तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
Xप्लेन: डाबर घी-शहद बैन के बाद 10 बार सोचें! क्या होता है जब कंपनी '100% शुद्ध' बोल देती है?
डाबर घी-शहद बैन के बाद 10 बार सोचें! क्या होता है जब कंपनी '100% शुद्ध' बोल देती है?
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
E20-AI डीपफेक केस: नितिन गडकरी पर HC का फैसला, 'हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget