एक्सप्लोरर

Galwan Martyred Father Arrested: शहीद के पिता की गिरफ्तारी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाराज, CM नीतीश से फोन पर की बात

Rajnath Singh: शहीद के पिता के साथ कथित मारपीट और उसके बाद गिरफ्तारी का मामला अब राजनाथ सिंह तक पहुंच गया है. राजनाथ सिंह ने इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है.

Galwan Martyr: गलवान घाटी की घटना में जान गंवाने वाले सैनिक के पिता के साथ कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. शहीद के भाई का कहना है कि उनके पिता राज कपूर सिंह पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इतनी ही नहीं, पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया गया है. वहीं, इस पूरे मामले में अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एंट्री हो गई है. 

राजनाथ सिंह ने बुधवार (1 मार्च) को इस मामले पर संज्ञान लिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की. सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने मारपीट और शहीद के पिता की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने नीतीश कुमार से मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है.

बिहार पुलिस महानिदेशक ने लिया संज्ञान

इस मामले में बिहार के पुलिस महानिदेशक ने तेजी से कार्रवाई का आश्वासान दिया है. बिहार पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा, "गलवान घाटी की घटना में जान गंवाने वाले सैनिक के पिता की गिरफ्तारी मामले को बिहार के पुलिस महानिदेशक द्वारा गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं. इस मामले में अगर कोई पुलिस पदाधिकारी या फिर कर्मी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी."

बीजेपी ने नीतीश सरकार को घेरा

इस बीच बीजेपी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि इस घटना से पता चलता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार सशस्त्र बलों का अनादर कर रही है. उन्होंने कहा कि हाल में एक मंत्री ने सशस्त्र बलों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी. आनंद ने कहा, "हम मांग करते हैं कि महागठबंधन सरकार हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान का सम्मान करे और राज्य के उन सभी सैनिकों के स्मारक का निर्माण करे जो गलवान संघर्ष में शहीद हुए थे."

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि शहीद जय किशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह चकफतेह गांव (वैशाली) में अपने बेटे का स्मारक बनवाना चाहते हैं. इसको लेकर शुरू में खूब विवाद हुआ, लेकिन बाद में पंचायत में सरकारी जमीन पर स्मारक को बनाने का काम शुरू कर दिया गया. अब निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन विवाद दोबारा से शुरू हो गया. राज कपूर सिंह जिस जमीन पर स्मारक बना रहे हैं, उसकी सीमा हरिनाथ की जमीन से लगती है. हरिनाथ ने ही राज कपूर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी. जिसके बाद राज कपूर सिंह को गिरफ्तार किया गया.

राज कपूर के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें कई बार पीटा गया, गालियां दी गईं और पुलिस अधिकारी जबरन पुलिस वैन में ले गए. इतना ही नहीं, परिजनों ने थाने में मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. परिवार ने आरोप लगाया है कि सिंह के खिलाफ झूठा मामला लगाया गया और एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Bihar: गलवान में प्राण न्‍योछावर करने वाले जय किशोर सिंह के भाई का आरोप- शहीद बेटे का स्‍मारक बनाने पर पिता को पुलिस ने घसीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
India-Iran Relations: जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget