एक्सप्लोरर

Bihar: गलवान में प्राण न्‍योछावर करने वाले जय किशोर सिंह के भाई का आरोप- शहीद बेटे का स्‍मारक बनाने पर पिता को पुलिस ने घसीटा

Galwan Martyr: बिहार के वैशाली में शहीद का स्मारक बनाने को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि शहीद के पिता को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं परिजनों ने मारपीट व बदसलूकी का आरोप लगाया है.

Bihar News: साल 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत ने कई वीर सपूतों को खोया था. इन वीरों में एक नाम जय किशोर सिंह का भी था. वहीं अब उनके पिता के साथ बदसलूकी व मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि शहीद के पिता राज कपूर सिंह अपने बेटे का स्मारक बनवाना चाहते थे और भूमि विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने उनको कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया.

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, राज कपूर सिंह के दूसरे बेटे नंद किशोर सिंह ने वैशाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नंद किशोर सिंह भी फौजी हैं. हालांकि, वैशाली पुलिस अधीक्षक एसपी मनीष ने कहा कि जैसा कि परिवार ने आरोप लगाया है, "कोई हमला नहीं हुआ है" और "गिरफ्तारी कानून के अनुसार की गई है."

कहां से शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, हरिनाथ राम और राज कपूर सिंह चकफतेह गांव (वैशाली) में अपनी जमीन की सीमा साझा करते हैं. उनके सामने बिहार सरकार की जमीन है. जय किशोर सिंह की मृत्यु के बाद बिहार सरकार और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों परिवार से मुलाकात की और एलान किया कि उनके नाम पर एक स्मारक बनाया जाएगा. हालांकि, जमीन का आवंटन नहीं किया गया.

स्मारक निर्माण पर बनी सहमति

इसके बाद ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर स्मारक बनाने का फैसला किया, जिस पर शिकायतकर्ता हरिनाथ ने आपत्ति जताई. एक पंचायत बुलाई गई, जहां जंदाहा ब्लॉक के अंचल अधिकारी (जो भूमि रिकॉर्ड की देखभाल करते हैं) उसी जमीन पर स्मारक बनाने के लिए सहमत हुए. इस बात पर सहमति हुई कि राज कपूर सिंह आसपास की जमीन खरीदकर हरिनाथ को दे देंगे और बाद वाला अपना टुकड़ा खाली कर देंगे.

23 जनवरी को दी गई शिकायत

पंचायत के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ और जैसी ही स्मारक का ढांचा पूरा होने वाला था तो हरिनाथ ने फिर आपत्ति जताई और 23 जनवरी को राज कपूर सिंह के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया. 25 फरवरी को रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर राज कपूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. 

परिवार ने लगाया मारपीट का आरोप

परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें कई बार पीटा गया, गालियां दी गईं और पुलिस अधिकारी जबरन पुलिस वैन में ले गए. इतना ही नहीं, परिजनों ने थाने में मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. परिवार ने आरोप लगाया है कि सिंह के खिलाफ झूठा मामला लगाया गया और एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Quota For Dalit Christians Muslim: क्‍या दलित क्रिश्चियन और मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण का लाभ? RSS की शाखा करेगी इस पर मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, कहा- 'अगर जरूरत पड़ेगी तो हम...'
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, कहा- 'अगर जरूरत पड़ेगी तो हम...'
होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, अब कितना लगेगा टैक्स?
होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, अब कितना लगेगा टैक्स?
Abhishek Banerjee Assault: अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले पर बंगाल पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले पर बंगाल पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद आया शुभेंदु सरकार का पहला रिएक्शन, कहा- '15 साल तक खुद को...'
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद आया शुभेंदु सरकार का पहला रिएक्शन, कहा- '15 साल तक खुद को...'

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
AC Tips: पोर्टेबल vs विंडो, कौन सा एसी लगाने से होगी बिजली खपत कम, आपके लिए क्या है सबसे बेस्ट
पोर्टेबल vs विंडो, कौन सा एसी लगाने से होगी बिजली खपत कम, आपके लिए क्या है सबसे बेस्ट
Embed widget