एक्सप्लोरर

राजस्थान: आईपीएस अधिकारी मनीष अग्रवाल गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक रहते रिश्वत मांगने का है आरोप

आईपीएस मनीष अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. अग्रवाल 38 साल के हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

जयपुर: राजस्थान के एक आईपीएस अफ़सर मनीष अग्रवाल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ़्तार कर लिया है. साल 2010 बैच के आईपीएस अफ़सर मनीष अग्रवाल पर दौसा ज़िले में पुलिस अधीक्षक रहते हुए रिश्वत मांगने का आरोप है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले दिनों एक पेट्रोल पम्प के मालिक नीरज मीणा को गिरफ़्तार किया था. नीरज मीणा दौसा में राष्ट्रीय राजमार्ग का काम करने वाले ठेकेदारों से चार लाख रुपए मासिक बंधी वसूल रहा था. मीणा इन ठेकेदारों को उनके ख़िलाफ़ दर्ज मामलों को रफ़ा दफ़ा करने की एवज में ये बंधी वसूल रहा था.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नीरज मीणा की गिरफ़्तारी के बाद जांच पड़ताल की तो सामने आया कि वो ये वसूली दौसा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल से मिली भगत कर मांगता था. जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि नीरज मीणा कुल 38 लाख की वसूली कर चुका है. मामले में एक आईपीएस के शामिल होने की पुख़्ता सूचना और सबूत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पहले आईपीएस मनीष अग्रवाल का मोबाइल फ़ोन ज़ब्त किया और उसे अनलॉक किया.

इस आई फ़ोन से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मामले में खुद मनीष अग्रवाल के शामिल रहने की जानकारी मिली. दलाल नीरज मीणा की गिरफ़्तारी के दो सप्ताह बाद इस रिश्वत मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मनीष अग्रवाल को भी गिरफ़्तार कर लिया गया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ब्यूरो के सीनियर अफ़सर दिनेश एम एन के नेतृत्व में मनीष अग्रवाल के घर और दूसरे ठिकानों की तलाशी ली जा रही है.

आईपीएस मनीष अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. अग्रवाल 38 साल के हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. दौसा और बाड़मेर में पुलिस अधीक्षक के अलावा वो राज्य के पुलिस बेड़े में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे संजय राउत, कहा- राकेश टिकैत की आंखों में आंसू देख नहीं रह सका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget