एक्सप्लोरर

राजस्थान सियासी संकट पर बोले दिग्विजय सिंह- राज्यपाल को बुलाना चाहिए विधानसभा सत्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को ट्वीट कर महामहिम राज्यपाल से जल्द से जल्द विधानसभा सत्र बुलाए जाने की मांग की थी. जिस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने समर्थन करते हुए राजस्थान के राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाए जाने की बात कही है.

भोपालः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को राजस्थान के राज्यपाल से वहां की कांग्रेस सरकार की राज्य विधानसभा की बैठक आयोजित करने की मांग को मानने का आग्रह किया. कांग्रेस के 'स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी अभियान के तहत रविवार को जारी वीडियो में सिंह ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार की मांग को संवैधानिक बताया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्यपाल से अनुरोध करता हूं कि जो राज्य सरकार (राजस्थान में) की विधानसभा सत्र बुलाने की मांग आई है, संवैधानिक तरीके से उसे आपको तत्काल स्वीकार करना चाहिये क्योंकि, आपने संविधान की शपथ ली है .’’ सिंह ने कहा कि हम भाजपा के षडयंत्रों का डटकर विरोध करते हैं, जिस प्रकार वह चुने हुए जनमत को खरीद कर अपनी सरकार बनाना चाहती हैं. लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की रक्षा करना हमारा अधिकार है.

राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच वहां की कांग्रेस सरकार राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र से विधानसभा का सत्र बुलाने का अनुरोध कर रही है. राजस्थान की कांग्रेस सरकार विधानसभा के सत्र के लिए जोर लगा रही है ताकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदन के पटल पर अपना बहुमत साबित कर सकें.

बता दें कि इसस पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कई ट्वीट किए. उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं महामहिम राज्यपाल बहुत ही पुराने राजनीतिज्ञ भी हैं, मिलनसार हैं, व्यवहार कुशल हैं और उनके पद की बहुत बड़ी गरिमा है, संवैधानिक पद है...वो जल्द ही, शीघ्र ही हमें आदेश देंगे, हम विधानसभा सत्र बुलाएंगे.’’

इसे भी देखेंः Rajasthan Crisis: देशभर में सभी राज्यों के राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई आज

राजस्थान: CM गहलोत बोले- उम्मीद करते हैं राज्यपाल जल्द विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget