एक्सप्लोरर

राजस्थान में 'अंतिम संस्कार' के 10 दिन बाद जीवित लौटा व्यक्ति, वजह जानकर सभी रह गए हैरान

राजस्थान के राजसमंद में एक 40 साल के व्यक्ति के अंतिम संस्कार के 10 दिन बाद लौट आने का मामला सामने आया है. राजसमंद जिले का ओंकार लाल गाडोलिया 11 मई को अपने परिवार को बिना बताए उदयपुर चला गया था. इसके बाद उसके परिवार ने दूसरे व्यक्ति के शव की ओंकार लाल के रूप में पहचान करके अंतिम संस्कार कर दिया. 23 मई को ओंकार लाल के घर लौटने पर पूरे मामले का पता चला.

जयपुरः राजस्थान के राजसमंद में एक 40 साल के व्यक्ति के अंतिम संस्कार के 10 दिन बाद लौट आने का मामला सामने आया है. परिवार के सदस्य उसको देखकर चौंक गए क्योंकि परिवार में मातम का माहौल था और उसके बच्चों व भाई ने सिर भी मुंडवा दिए थे. 

दरअसल, राजसमंद जिले के कांकरोली का रहने वाला ओंकार लाल गाडोलिया शराब का आदी है. वह 11 मई को अपने परिवार को बिना बताए उदयपुर चला गया और उसे लीवर में कुछ दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती हो गया. उसी दिन मोही क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति को एंबुलेंस से आरके अस्पताल लाया गया और इलाज के दौरान मौत होने के बाद शव को मुर्दाघर में रखवाया गया. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को अज्ञात शव के बारे में जानकारी दी. 

परिजनों ने की शव की शिनाख्त
कांकरोली के थाना प्रभारी योगेंद्र व्यास के अनुसार,  हमें अस्पताल अधिकारियों से एक पत्र मिला कि एक शव मुर्दाघर में तीन दिन से है और कोई वारिस सामने नहीं आया है. हमने शव की पहचान के लिए फोटो जारी किया. इसके बाद 15 मई को एक दर्जन से अधिक लोग शव की शिनाख्त करने अस्पताल आए. इन लोगों में ओंकार लाल के भाई नानालाल भी था और उन्होंने शव को शारीरिक बनावट के आधार पर ओंकार लाल का बताया. परिजनों ने लिखित में देकर बिना पोस्टमॉर्टम किए शव को सौंपने की बात कही.

चोट का निशान की बात पर नहीं किया गौर
नानालाल ने ओंकार लाल दाहिने हाथ पर कलाई से कोहनी तक चोट का निशान होना बताया लेकिन अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने शव के तीन दिन पुराना और डी फ्रीज में होने से निशान मिटने की बात कहकर शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद शव का 15 मई को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया.  

ओंकारलाल की जगह गोवर्धन प्रजापत का हुआ था अंतिम संस्कार
ओंकारलाल 23 मई को घर लौटा और यह जानकर हैरान रह गया कि उसे मृत मान लिया गया है. बाद में  पुलिस की जांच में सामने आया कि जिसका ओंकारलाल मानकर अंतिम संस्कार गिया गया, वह गोवर्धन प्रजापत था.  पुलिस के अनुसार प्रजापत के तीन बच्चे थे जिन्हें उसकी तबीयत खराब होने के बाद शिशु कल्याणघर भेज दिया गया जबकि उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी.

 यह भी पढ़ें-
Twitter का बयान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश, देश का कानून मानना ही होगा- केंद्र

भारत को सौंपने की बजाय भगोड़े मेहुल चौकसी को वापस एंटीगुआ-बार्बुडा भेजेगी डोमिनिका सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget