एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'पीएम घबराए हुए हैं इसलिए तुष्टिकरण के...' जयपुर में जयराम रमेश का बीजेपी पर निशाना

Rajasthan Elections: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा कि राहुल गांधी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. एमपी में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वो यहीं जुट जाएंगे

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम राजस्थान मॉडल से घबरा गए हैं और बीजेपी मुद्दाविहीन है. कांग्रेस काम के सहारे है जबकि बीजेपी ईडी और ध्रुवीकरण के सहारे है. जयराम रमेश ने आगे कहा कि पीएम हमेशा गुजरात मॉडल की बात करते हैं, लेकिन हम कह सकते हैं कि पिछले पांच सालों में राजस्थान मॉडल भी आया है. 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना एक क्रांतिकारी कदम है. बीजेपी पर हमला करते हुए जयराम ने कहा कि ध्रुवीकरण की राजनीति काम नहीं करेगी, कर्नाटक में ही जनता ने ऐसी राजनीति को नकार दिया है. पिछले पांच साल में राजस्थान मॉडल बना है, इसी से पीएम मोदी घबराए हुए हैं. इसी वजह से बार बार ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल होता है. 

'पीएम घबराए हुए हैं इसलिए आरोप लगा रहे'
जयराम रमेश ने कहा कि पीएम के प्रचार में थकावट दिखाई देती है, घबराए हुए हैं इसलिए राजस्थान सरकार पर तुष्टिकरण के आरोप लगा रहे हैं. ये सब आरोप बेबुनियाद हैं. महिलाओं पर अत्याचार में एमपी नंबर वन पर है, बीजेपी राजस्थान को लेकर गलत प्रचार करती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर कर्नाटक चुनाव में देखने को मिला. वैसा ही असर मौजूदा चुनावी राज्यों मे दिख रहा है. कांग्रेस अपने काम पर और आगे के वादों पर वोट मांग रही है. बीजेपी का पहला हथियार ईडी, सीबीआई है और दूसरा हथियार ध्रुवीकरण है. पीएम बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. उदयपुर में चार घंटे में मगरमच्छ पकड़ा गया जो बीजेपी कार्यकर्ता निकला. लोग अब इन बातों में नहीं आएंगे, लोग सब समझ गए हैं.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा कि राहुल गांधी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. एमपी में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वो यहीं जुट जाएंगे. 15 तारीख के बाद राहुल राजस्थान और तेलंगाना में लग जाएंगे. भारत जोड़ो के वक्त राहुल गांधी ने लंबा वक्त राजस्थान में गुजारा है. राहुल गांधी एमपी और छत्तीसगढ़ में व्यस्त हैं. 15 नवंबर के बाद राहुल गांधी, खरगे, प्रियंका गांधी राजस्थान में प्रचार करेंगे. साल भर पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने यहां 16 दिन बिताए थे. बीजेपी के पास कहने को कुछ नहीं है इसलिए ऐसी बातें कर रही है. 

जयराम रमेश ने कहा कि हम अपनी सरकार के काम पर वोट मांग रहे हैं. चुनाव चेहरों का ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं होता पार्टियों के बीच होता. विधायक और आलाकमान मिल कर सीएम चुनते हैं. जयराम रमेश ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर बीजेपी सवाल उठाती है लेकिन राजस्थान सरकार ने एफआईआर को अनिवार्य किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी होती है. सजा दिलाने में राजस्थान नंबर एक पर है. ऐसी घटनाओं की निंदा करनी चाहिए. लेकिन बीजेपी के नेता ऐसा जताते हैं कि गुजरात, एमपी, यूपी में ऐसी घटना नहीं होती. बीजेपी नेता किस हैसियत से ये मुद्दा उठाते हैं? ऐसी घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाना बताता है कि बीजेपी मुद्दाविहीन है.

यह भी पढ़ें:-

ED Power: केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई करने से नहीं रोक सकता चुनाव आयोग, जाने क्यों चुनाव के समय भी सीमित हैं आयोग की ये शक्तियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget